महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता हैं? जानें, लक्षण को कम करने के उपाय
Mahila men urine infection ke karan : महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन [यूटीआई] बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। जिसमें बार-बार पेशाब आना, जलन और निचले पेट में दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं। तो आइए, इसे रोकने के 5 उपायों के बारे में -
Urine infection
Written by Kishori Mishra|Published : September 26, 2025 1:15 PM IST
Why do women get frequent urine infections : महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होती है। साथ ही, यह संक्रमण मूत्राशय, मूत्रमार्ग या किडनी तक को प्रभावित कर सकता है। जिससे बार-बार पेशाब आना, जलन, निचले पेट में दर्द और पेशाब का बदबूदार होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह संक्रमण बढ़कर किसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है और किडनी को भी प्रभावित कर सकता है।
ऐसा आपके साथ तब होता है, जब आप पर्याप्त पानी न पिएं, लंबे समय तक पेशाब रोककर रखना, असुरक्षित यौन संबंध आदि शामिल है। महिलाओं के लिए जरूरी हैं कि वे यूरिन इन्फेक्शन के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते हुए उपचार व सावधानियां अपनाएं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देंगे कि महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन को रोकने के 5 उपाय कौन से हैं -
1. पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं
महिलाओं को रोज सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए क्योंकि यह उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से यूरिन में इन्फेक्शन जैसी समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही, इससे पेशाब बार-बार आता है और हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।
2. स्वच्छता वाली आदतें अपनाना
हमेशा महिलाओं को टॉयलेट के बाद आगे से पीछे की ओर साफ करना चाहिए। साथ ही, रोजाना अंडरगार्मेंट्स बदलकर उन्हें धूप में सुखाएं जिससे अंडरगार्मेंट्स में बैक्टीरिया न पनपें। आपको बता दें कि स्वच्छता वाली आदतें अपनाने से आप यूरिन इन्फेक्शन के शुरूआती लक्षणों से बच सकते हैं।
3. यौन संबंध के बाद पेशाब जरूर करें
सभी महिलाओं को यौन संबंध बनाने के बाद पेशाब जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। जिससे महिलाओं को संक्रमण का खतरा कम रहता है और यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से लड़ना नहीं पड़ता है। इसके अलावा आप यौन संबंध के बाद वजाइना को अच्छे से धोएं, जिससे कोई संक्रमण न पनपें।
4. कॉटन के अंडरवियर पहनना है सेफ
सभी महिलाओं को सिंथेटिक कपड़े से बनी अंडरवियर पहनने से बचना चाहिए क्योंकि यह नमी को रोके रखते हैं। जिससे बैक्टीरिया पनपने के ज्यादा आसार रहते हैं इसलिए कॉटन के अंडरवियर पहनान महिलाओं के लिए सेफ रहता है। इससे नमी कम होती है और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।
5. प्रतिरोधक क्षमता को जरूर बढ़ाएं
महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम होने से यूरिन इन्फेक्शन बढ़ने के चांस ज्यादा रहते हैं। ऐसे में, उन्हें विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। जैसे- नींबू, संतरा, अमरूद जरूर खाएं। इसके अलावा महिलाएं हेल्दी डाइट जरूर अपनाएं और हेल्दी चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। साथ ही, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिसीन का पूरा कोर्स करें। जिससे यूरिन इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता है।
Highlights
कमजोर इम्यूनिटी की वजह से यूरिन इन्फेक्शन बार-बार हो सकता है।
यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए कॉटन अंडरवियर पहनें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से यूरिन इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.