
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : June 29, 2022 12:50 PM IST
ब्लोटिंग (bloating) को आम भाषा में पेट फूलने की समस्या कहते हैं। ये अक्सर खाना खाने के बाद या फिर एसिडिटी के बाद होती है। पर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा होती है। दरअसल, ब्लोटिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितना खाना खाया है, कैसे खाया है और इसके बाद क्या कर रहे हैं। आमतौर पर ये गलत तरीके से खाना खाने जैसे जल्दी-जल्दी खाना खाने, खाने के बाद तुरंत पानी पीने और अपच के कारण होता है। लेकिन महिलाओं में ये समस्या आमतौर पर दूसरे कारणों से होती है। जैसे कि
महिलाओं में ब्लोटिंग का कारण खराब पाचन चक्र और मेंस्ट्रूअल हेल्थ है। दरअसल, 4 में से 3 महिलाओं का कहना है कि उन्हें मासिक धर्म से पहले और उसके दौरान पेट में सूजन का अनुभव होता है। पेरिमेनोपॉज के हार्मोन में उतार-चढ़ाव के दौरान सूजन भी एक आम शिकायत है। जब पेट फूलने की बात आती है तो महिला हार्मोन कई बार सूजन का कारण बनते हैं। सबसे पहले, एस्ट्रोजन वॉटर रिटेंशन का कारण बनता है और शरीर में सूजन पैदा करता है।
ऐस में जब एस्ट्रोजन स्पाइक करता है और प्रोजेस्टेरोन गिरता है तो आप पेट में सूजन देक सकते हैं। इसके अलावा, पीरियड्स से ठीक पहले आपके गर्भाशय का बढ़ना, आपको एक फूला हुआ पेट दे सकता है। साथ ही कुछ हार्मोन आपके पाचन तंत्र पर भी असर डालते हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन दोनों आपकी पाचन गति को धीमा या तेज करके आंतों में गैस पैदा कर सकते हैं। साथ ही आपके जीआई पथ में एस्ट्रोजन रिसेप्टर्स आपकी आंत की संवेदनशीलता को भी प्रभावित करते हैं जो आपको फूला हुआ महसूस कराता है।
लंच के बाद बहुत से लोगों को मीठा खाने की आदत होती है। ऐसे में मीठा खाना पेट में सूजन गैस और ब्लॉटिंग का कारण बन सकता है। इसके अलावा ये पीरियड्स के आस पास हार्मोनल असंतुलन भी पैदा कर सकता है, जो कि ब्लोटिंग का कारण बनता है।
लंच के तुरंत बाद पानी पीने से पाचक एंजाइम्स यानी कि डाइजेस्टिव एंजाइम्य पानी के साथ बह जाते हैं और खाना पेट में वैसे का वैसा ही रह जाता है। ऐसे में पेट खाना पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करते हुए एसिड प्रड्यूस करती है और यही एसिड एसिडिटी और ब्लोटिंग का कारण बन जाता है।
लंच के तुरंत बाद सोने से आपका दिमाग आपके मेटाबोलिज्म को ये नहीं बता पाता कि खाना पचाना है। इससे मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है और आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए लंच के बाद तुरंत सोने की जगह थोड़ा वॉक करें और फिर 10 मिनट की झपकी लें।
लंच के बाद थोड़ा सा गुड़ और अजवाइन खाना आपके पेट के लिए तो अच्छा है लेकिन ये पीरियड्स की ब्लोटिंग और मेनोपॉज के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही ये खाना पचाने में मदद करती है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को तेजी से बढ़ाती है, जो कि पाचन क्रिया को और तेज करता है।
केला एक प्रोबायोटिक की तरह काम करता है और तेजी से खाना पचाने और ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद करता है। साथ ही काला नमक पेट के एसिड को न्यूट्रिलाइज करता है और इसके काम काज को बेहतर बनाता है। इस तरह आपको ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती। तो, खाने के बाद ब्लोटिंग से बचने के लिए महिलाएं इन तमाम चीजों को जरूर फॉलो करें।