Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लो बीपी को नॉर्मल कैसे करें? ये 5 टिप्स आएंगे बहुत काम

Low BP Tips: अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर ही कम हो जाता है, तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए। ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने के लिए इन टिप्स को अपनाया जा सकता है।

लो बीपी को नॉर्मल कैसे करें? ये 5 टिप्स आएंगे बहुत काम
VerifiedVERIFIED By: Dr. Vikram Jeet Singh

Written by Anju Rawat |Published : February 18, 2026 10:10 AM IST

क्या आपका बीपी भी बार-बार गिर जाता है? अगर हां, तो इन 5 आसान टिप्स से आप तुरंत अपने बीपी को नॉर्मल कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी दवा या मेडिसिन की जरूरत नहीं है। सिर्फ घरेलू उपायों को आजमाकर ही बीपी को नॉर्मल किया जा सकता है।

Low BP Tips in Hindi: बीपी, हाई हो या लो, दोनों ही स्थितियों में पूरा ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। अक्सर लोग हाई ब्लड प्रेशर की बात करते हैं और लो बीपी को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, लो ब्लड प्रेशर (Low BP) भी उतना ही परेशान करने वाला होता है, जितना की हाई बीपी। लो बीपी वह स्थिति होती है, जब शरीर के अंगों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है। इसकी वजह से चक्कर आना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं होना बेहद आम हैं। लो बीपी को मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन कहा जाता है। आपको बता दें कि आमतौर पर 90/60 mmHg से कम ब्लड प्रेशर को लो बीपी माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों में यह प्राकृतिक रूप से थोड़ा कम भी हो सकता है और कोई लक्षण नहीं दिखते। लेकिन जब इसके साथ असहज लक्षण आने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन डॉ. विक्रम जीत सिंह से जानते हैं लो बीपी को नॉर्मल कैसे करें(Dr. Vikram Jeet Singh, Senior Consultant - Internal Medicine, Aakash Healthcare)?

लो बीपी के सामान्य लक्षण

  • बार-बार चक्कर आना
  • थकान और कमजोरी बने रहना
  • नजर धुंधली पड़ जाना
  • बेहोशी होना
  • खड़े होने पर आंखों के आगे अंधेरा छाना

लो बीपी को नॉर्मल करने के उपाय

अगर आपका बीपी लो हो जाता है, तो इस स्थिति में आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।

1. लिक्विड डाइट लें

अगर आपका बीपी लो रहता है, तो आपके लिए लिक्विड डाइट लेना बहुत जरूरी है। बीपी को नॉर्मल रखने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी भी जरूर पीना चाहिए। आप नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं और शरीर एनर्जेटिक रहता है। इसलिए बीपी को नॉर्मल करने के लिए पानी अहम भूमिका निभाती है।

Also Read

More News

2. नमक का संतुलित सेवन करें

लो बीपी में नमक का सेवन करना मददगार साबित हो सकता है। नमक में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। अगर आपको लो बीपी की समस्या रहती है, तो अपने खाने में नमक को पर्याप्त मात्रा में जरूर रखें। आप चीनी और नमक के पानी का घोल बनाकर ले सकते हैं। हालांकि, हाई बीपी वालों को नमक का सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. अचानक खड़े होने से बचें

अगर आपका बीपी अक्सर ही कम रहता है, तो इस स्थिति में आपको अचानक से खड़े होने से बचना चाहिए। इससे आपको आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है और बेहोशी हो सकती है। अचानक खड़े होने से बीपी तेजी से गिर सकता है, खासकर सुबह के समय।

4. थोड़ी-थोड़ी देर में भोजन करें

अगर बीपी लो रहता है तो एक साथ हैवी खाना खाने से बचें। इस स्थिति में आपको थोड़ी-थोड़ी देर में खाना खाना चाहिए। आप दिन में 4 से 5 बार हल्का भोजन कर सकते हैं। बीपी को नॉर्मल रखने के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है।

5. फलों का सेवन करें

लो बीपी के रोगियों के लिए फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होात है। फलों में पानी और विटामिन्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और बीपी को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

लो बीपी वाले किन बातों का ध्यान रखें?

  • ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें।
  • लंबे समय तक खड़े रहने से बचें।
  • कैफीन का सीमित मात्रा में सेवन करें।
  • चक्कर या बेहोशी होने पर जांच जरूर कराएं।

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर आपका बीपी बार-बार गिर रहा है तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर मिलें। वहीं, अगर सीने में दर्द होता है, सांस लेने में तकलीफ होती है या बेहोशी होती है तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।