
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 23, 2021 8:11 PM IST
डायबिटीज बुजुर्गों के शरीर को पहुंचाता है ज्यादा नुकसान, जानिए बुढ़ापे में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के उपाय
डायबिटीज या मधुमेह (Type 2 Diabetes) एक लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है जिसे ठीक करने के लिए आपको बहुत प्रयत्न करने पड़ते हैं। इसे ठीक करने के लिए हेल्दी डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल व जरूरी दवाइयों का होना जरूरी है। यदि यह समस्या सीनियर सिटिजन में हो जाती है तो उन्हें ठीक करना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालांकि उनकी डाइट व लाइफस्टाइल में भी कुछ पाबन्दियां होती हैं। आज हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स साझा करने वाले हैं जिनसे बुजुर्गों की डायबिटीज ठीक करने में आपको काफी सहायता मिल सकती है।
हर किसी का शरीर अलग-अलग होता है। इसलिए इलाज भी सभी के शरीर का अलग प्रकार से ही किया जाता है। यदि किसी बुजुर्ग के शरीर में पहले से ही कोई तकलीफ़ है या पहले से ही वह किसी सर्जरी आदि से गुजर चुके हैं तो उनके शरीर का इलाज अलग प्रकार से होगा। ताकि उन्हें ज्यादा तनाव न महसूस करना पड़े।
यदि किसी को अधिक समय से डायबिटीज है तो यह माना जाता है कि वह किडनी या हृदय आदि किसी अन्य रोग से भी सामना कर सकते हैं। इसलिए उनके शरीर को ज्यादा सख्ती से नहीं ट्रीट किया जा सकता।
हाल ही की कुछ रिसर्च से पता चला है कि डायबिटीज में प्रयोग की जाने वाली कुछ ड्रग्स न केवल आपको इस बीमारी से ठीक होने में मदद करती हैं, बल्कि वह आपको अन्य बीमारियों जैसे हृदय व अन्य रोगों से भी बचाती है।
अधिकतर केस में शारीरिक गतिविधियां का समय घट जाता है। मरीजों की स्थिति को देखते हुए वह अपने हिसाब से लगभग 30-40 मिनट तक की कोई गतिविधि कर सकते है। इसमें आप वॉकिंग, स्विमिंग, एरोबिक्स आदि शामिल कर सकते हैं।
मरीजों को हमेशा 6-7 घंटे की नींद अवश्य ही लेनी चाहिए। इस नींद के बीच ध्यान रहें की आप किसी भी प्रकार से डिस्टर्ब न रहें। यह डायबिटीज को नियंत्रण करने के लिए एक आवश्यक स्टेप है।
खाना खाने का समय भी इस बीमारी को नियंत्रण करने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक निश्चित समय पर ही अपनी सारी मील खाएं। अपने खाने के समय को हर रोज स्थिर रखें।
आपको अपनी ब्लड शुगर कब चेक करनी चाहिए यह बात इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपनी ब्लड शुगर पर कितना नियंत्रण रख रहे हैं। यदि आपको लगता है कि आपकी शुगर नियंत्रण में है तो आप हफ्ते में 2-4 बार ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं।
लेकिन यदि आपकी ब्लड शुगर 250-400 के बीच रहती है तो आपको हर रोज दिन में लगभग 2-3 बार ब्लड शुगर चेक करते रहना चाहिए। जैसे जैसे आपके शरीर में शुगर का नियंत्रण बढ़ता जाएगा वैसे वैसे आपकी शुगर चैक करने की फ्रीक्वेंसी कम होती जाएगी।
यदि आपको खुद से नहीं पता है की आपको कब टेस्ट करना है व कैसे अपनी शुगर को नियंत्रण में रखना है तो आप एक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। इससे आपको बहुत मदद मिल सकती है।