Ankylosing Spondylitis: इन 3 तरीकों से करें एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस को मैनेज, एक्सपर्ट्स ने बताए इसके लक्षण, उपचार

एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) एक ऑटोइम्यून गड़बड़ी है, जो ठीक से प्रबंधित नहीं करने पर चिरस्थाई दर्द, थकान, जकड़न और दुर्बलता का कारण बन जाती है।

Ankylosing Spondylitis: इन 3 तरीकों से करें एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस को मैनेज, एक्सपर्ट्स ने बताए इसके लक्षण, उपचार
एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस को कैसे प्रबंधित करें

Written by Anshumala |Updated : December 20, 2021 5:47 PM IST

Ways to prevent Ankylosing Spondylitis: एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसे ठीक से मैनेज नहीं करने पर हमेशा के लिए दर्द, थकान, जकड़न और दुर्बलता का कारण बन जाती है। हालांकि, इस रोग का सटीक प्रबंधन यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप बेहतर गुणवत्तापूर्ण जीवन व्यतीत करें और कभी अकेला महसूस न करें। वर्ष 2022 नजदीक आ रहा है। नए साल के शुभ अवसर पर हम इस बीमारी को मैनेज करने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए कुछ तरीके यहां बता रहे हैं। इनसे आप एएस (AS) को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकते हैं और पूरे साल स्वस्थ रह सकते हैं.....

एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस को कैसे प्रबंधित करें? (How to Manage Ankylosing Spondylitis?)

1. जीवनशैली में बदलाव है जरूरी

जीवनशैली में बदलाव लाने से व्यक्ति को एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के साथ अच्छी तरह से जीवन व्यतीत करने में मदद मिल सकती है। इसके  लिए आप निम्न बातों को फॉल करें-

  • नियमित रूप से कम प्रभाव वाले व्यायाम, जैसे कि टहलना, तैरना और योग आपके जोड़ो को गतिशील बनाने, आपके वजन को नियंत्रित करने, अवस्था में सुधार लाने और परिस्थिति के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।
  •  वर्क फ्रॉम होम नया ट्रेंड हो सकता है, लेकिन एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के रोगियों के लिए यह शारीरिक गतिविधि में कमी का कारण है, इसलिए आप सुनिश्चित करें कि कार्यावधि के दौरान नियमित ब्रेक लेकर अपने अंगो का खिंचाव करने के लिए कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
  •  पौष्टिक भोजन का सेवन करें। प्रसंस्कृत और परिष्कृत आहार उत्पादों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने की बजाय स्वस्थ भोजन जैसे कि फल, सब्जी और लीन प्रोटीन वाला भोजन करना चाहिए।
  • नियमित नींद की दिनचर्या का पालन करें और एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के मरीज के लिए जो सामान्य समस्या है थकान, उसको दूर करने के लिए एक अच्छे गद्दे का प्रयोग करके बेहतर नींद प्राप्त करें।

इंडियन स्पाइनल इंजुरी सेंटर (नई दिल्ली) के रुमेटोलॉजिस्ट और सीनियर कंसलटेंट, डॉ.संजीव कपूर कहते हैं, 'जॉइंट फ्यूजन से बचने, पुराने दर्द को कम करने, पोस्टुरल विकृतियों (postural deformities) को बढ़ने से रोकने और आगे की प्रगति को नियंत्रित करने के लिए प्रारंभिक चरण में निदान महत्वपूर्ण है। एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस रोग के निदान वाले रोगियों के लिए व्यायाम को नियमित रूप से करना भी महत्वपूर्ण है। टेनिस और बैडमिंटन जैसे शारीरिक खेलों के साथ तैराकी वास्तव में फायदेमंद साबित हो सकता है। इन रोगियों को हमेशा एक ग्रह करवट होकर सोना चाहिए, सीधा बैठना चाहिए और आगे की ओर झुकने से बचना चाहिए। अंत में, धूम्रपान एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का दूसरा कारण है, इसलिए यदि रोग का निदान किया जाता है, तो किसी को भी धूम्रपान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Also Read

More News

2. चिकित्सीय सहायता लें

एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के रोगियों के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली आवश्यक है। आपकी चिकित्सीय सहायता प्रणाली भी अनिवार्य है।

  • स्थिति में प्रारंभिक हस्तक्षेप से निदान करके एक रोगी को 7-10 साल के गलत उपचार और अपरिवर्तनीय संरचनात्मक क्षति से बचा सकता है।
  • एन्किलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के लिए सही विशेषज्ञ यानी रुमेटोलॉजिस्ट से मिलना और गलत निदान या देरी से बचने के लिए नियमित परामर्श और निरंतर ख्याल रखें।
  •  अनुशंसित उपचार योजना का पालन करना। अपने डॉक्टर की सलाह पर भरोसा करना और छोटी और लंबी अवधि में डॉक्टर-रोगी के बीच एक अच्छा संबंध बनाए रखना।

हैदराबाद के बेगमपट के रुमेटोलॉजिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट, डॉ. सरथ चंद्र मौली का कहना है, 'एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (एएस) के बारे में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई गलतफहमियां हैं, जो निदान में देरी करती हैं। हल्के से मध्यम मामलों के लिए सूजनरोधी दर्द निवारक और रोग संशोधित करने वाली दवाएं निर्धारित की जाती हैं, लेकिन गंभीर मामलों के लिए जैविक दवाओं की जोरदार सलाह दी जाती है।'

3. समग्रतापूर्ण दृष्टिकोण

अवसाद जैसे मनोवैज्ञानिक प्रभाव, जो एएस के 64 प्रतिशत रोगियों को प्रभावित करते हैं, का मुकाबला करें।

TRENDING NOW

  • प्रोफेशनल व्यक्ति से मदद लें। यदि आप एएस से परेशानी महसूस करते हैं, तो ध्यान दें कि इस प्रक्रिया से आपका मानसिक स्वास्थ्य कमजोर हो रहा है।
  • समान स्थिति वाले अन्य रोगियों के समूह में शामिल हों, ताकि आप AS समुदाय के साथ अनुभव साझा कर सकें। बजाय इसके कि आप यह महसूस करें कि आप इससे अकेले लड़ रहे हैं। यदि आप ऐसे किसी समूह को नहीं जानते हैं, तो आप अपने डॉक्टर से अन्य एएस रोगियों से जुड़ने के लिए कह सकते हैं।

About the Author

... Read More