Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे पता चलेगा कि आप कम पानी पी रहे हैं? बॉडी के ये लक्षण इग्नोर कर देते हैं ज्यादातर लोग

Kam Pani pine ke Lakshan: हमारे शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी है और पानी की कमी होना गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। शरीर के इन लक्षणों से पता चलेगा कि कहीं आप तो कम पानी नहीं पी रहे हैं।

कैसे पता चलेगा कि आप कम पानी पी रहे हैं? बॉडी के ये लक्षण इग्नोर कर देते हैं ज्यादातर लोग

Written by Mukesh Sharma |Published : December 3, 2025 1:32 PM IST

How to Know if You Are Not Drinking Enough Water: सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर में पानी की सही मात्रा रखना जरूरी है। यह बात तो आप जानते ही हैं कि शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है और यह तापमान नियंत्रण, पोषक तत्वों का परिवहन और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन यह भी सच है कि मौसम में हल्की ठंडक महसूस होते ही हम पानी कम पीने लगते हैं, जिस कारण शरीर में पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है, जिस कारण शरीर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि शरीर में हो रही पानी की कमी को कैसे पहचाना जाए? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शरीर में पानी की कमी के कौन-कौन से संकेत होते हैं और इसे कैसे पूरा किया जा सकता है।

पेशाब का रंग और मात्रा

यदि यूरिन का कलर सामान्य न होकर हल्का पीला या हल्के ब्राउन कलर का दिख रहा है और यूरिन की मात्रा भी बहुत कम है, तो इसका मतलब साफ है कि आप पानी कम पी रहे हैं। शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। असल में जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो पेशाब हल्का पीला और नियमित आता है। पेशाब में दिखने वाले लक्षण शरीर का कोई अंग डैमेज होने का संकेत भी हो सकते हैं।

जल्दी थकान महसूस होना

शरीर में जब पानी की कमी होती है तो शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में परेशानी होती है। परिणामस्वरूप थकान, सुस्ती और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस होती है। ऐसे में आप इस स्थिति को इग्नोर न करें। शरीर में अगर लंबे समय तक पानी की कमी रहती है, तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई बीमारियां पैदा कर सकता है।

Also Read

More News

त्वचा और होंठों का सूखना

शरीर में पानी की कमी होने का सबसे स्पष्ट संकेत त्वचा और होंठों पर सूखेपन के रूप में नजर आता है। वहीं त्वचा लोच खोने लगती है और होंठ फटे-फटे दिखने लगते हैं। वैसे तो ये लक्षण अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं, लेकिन आपको यह समझना होगा कि यह लक्षण कई बार किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और इसे लंबे समय तक इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

सिरदर्द और चक्कर

रिसर्च बताती है कि जब शरीर में पानी कम होता है, तो मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह होने में कठिनाई होती है, जिससे सिरदर्द, चक्कर या हल्की चक्कर जैसी समस्या सामने आती है। हालांकि यह स्थिति किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती हैं, जिसे आपको समय रहते पहचान लेना चाहिए। आप सिरदर्द के घरेलू उपाय अपनाकर उससे छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन अगर ये पानी की कमी के कारण हो रहा है तो आपको बार-बार ये समस्या होगी।

ऐसे करें पानी की पूर्ति

आप दिनभर नियमित अंतराल पर पानी पिएं, खासकर सुबह और भोजन के पहले। तरल पदार्थों का सेवन करें जैसे कि नारियल पानी, छाछ, या जूस। कोशिश करें यह शक्कर युक्त न हों। साथ ही फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, जैसे खीरा, संतरा, जो शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।