... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 4, 2022 4:28 PM IST
कैसे पता लगाए आप हैं बिना लक्षण वाले कोविड पॉजिटिव! जानें सटीक संकेत, जो बताते हैं आपमें हैं लक्षण
जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोनावायरस हर किसी व्यक्ति को अलग-अलग प्रभावित करता है। कुछ लोगों में वायरस से गंभीर संक्रमण होता है तो कुछ लोगों में लक्षण हल्के से लेकर सामान्य ही दिखाई देते हैं। जबकि कुछ लोगों में लक्षण बिल्कुल भी नहीं दिखाई देते हैं। वे मरीज, जिनमें लक्षण दिखाई नहीं देते हैं वो भले ही इस वायरस से उतने प्रभावित न हो लेकिन उनमें दूसरे लोगों को गंभीर रूप से संक्रमित करने की पूरी संभावना होती है। हालांकि ऐसे कुछ तरीके हैं, जिसकी मदद से ये पता लगाना आसान हो जाता है कि आपमें लक्षण हैं या नहीं। आइए जानते हैं कैसे होगा ये।
जब भी बात होती है कि ये कैसे पता लगाया जाए कि आपमें लक्षण नहीं है लेकिन आप कोरोनावायरस फैला सकते हैं तो इसके पीछे कोई खास तरीका नहीं है। सबसे अच्छे तरीकों में से एक तरीका है आरटी-पीसीआर या फिर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना, जो ये बता सकता है कि आपमें लक्षण है या नहीं।
हालांकि अगर आपको महसूस हो रहा है कि आप कोविड के संपर्क में आ गए हैं तो आपको लक्षणों के सामने आने का इंतजार न करें। इसके अलावा ये भी जरूरी है कि खुद को सबसे अलग कर लें।
कोविड के सबसे सामान्य संकेत ठीक सर्दी और जुकाम की ही तरह होते हैं, जिसमें बुखार, सिरदर्द, गंध व स्वाद महसूस न होना, गले में खराश, नाक बहना शामिल है। ये लक्षण हूबहू कोविड जैसे ही हैं। इन लक्षणों के अलावा कुछ लोग ये लक्षण भी महसूस करते हैंः
1-शरीर में दर्द
2-स्किन रैशेज
3-लाल आंखें और आंखों में खुजली
4-सीने में दर्द
5-सांस लेने में परेशानी
6-बोलने में परेशानी
ओमिक्रोन बीए.2 से संक्रमित लोगों में आंतों से जुड़े समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं जैसे मतली, दस्त, उल्टी, पेट में दर्द, सीने में जलन, पेट फूलना। इन लक्षणों के दिखाई देने पर आपको तुरंत टेस्ट कराना चाहिए।
आपमें चाहे लक्षण दिखाई दें या न दें फिर भी आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आपमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है तो भी आप दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए मास्क लगा कर रखें, कोविड से जुड़े नियमों का पालन करें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।