
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 20, 2026 12:56 PM IST
अप्रैल का महीना आमतौर पर गर्मी के मौसम की शुरुआत कर देता है, वहीं कई बार बिन मौसम की बारिश भी ले आता है। बिना मौसम की बारिश हो सकता है, आपको अच्छी तो लग जाए लेकिन आपके स्वास्थअय को अच्छी नहीं लगती है। इस अनचाहे मौसम की बारिश में अगर आप भीग गए हैं, आपको सर्दी-जुकाम, बुखार या गले में खराश जैसी समस्याएं होने रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। अक्सर लोग इसे हल्के में ले लेते हैं, लेकिन समय रहते सही देखभाल करना बेहद जरूरी है, वरना छोटी परेशानी बड़ी बीमारी में बदल सकती है। ऐसे में जरूरी है कि भीगने के बाद आप कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय अपनाए, ताकि आप सेहतमंद और सुरक्षित रहे। अगर आप किसी काम से घर से बाहर है और तब बारिश में भीग जाते हैं, तो आप कुछ खास तरीके अपनाकर बीमार पड़ने से बच सकते हैं। इन खास तरीकों से के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
पहले तो कोशिश करें कि आप इस बारिश न भीग और अगर भीग भी जाएं तो सबसे पहले गीले कपड़े उतारकर सूखे और साफ कपड़े पहनें। कोशिश करें कि आपका शरीर गर्म रहे, चाहें तो गर्म कपड़े भी पहन सकते हैं। ठंड लगने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, इसलिए आप कपड़े बदलने के बाद हल्का गर्म पानी पिएं या सूप का सेवन करें, जिससे शरीर को अंदर से गर्मी मिल सके।
(और पढ़ें - बार-बार बीमार पड़ने कहीं कमजोर इम्यूनिटी तो नहीं)
भीगने के बाद हल्के गर्म पानी से नहाना भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे एक तरफ शरीर पर लगे बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो जाते हैं तो दूसरी तरफ सर्दी लगने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन यदि नहाना संभव नहीं है, तो कम से कम हाथ-पैर और बालों को अच्छी तरह सुखाएं और शरीर को गर्माहट दें।
क्योंकि वातावरण में इसका असर हो रहा है तो इस समय शरीर को मजबूत रखने के लिए विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लेना भी आवश्यक हो जाता है। नींबू, संतरा, अदरक, तुलसी और शहद जैसी प्राकृतिक चीजें इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती हैं। वहीं रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं, जो आपको इस समय संक्रमण से बचाने में मदद करेगा।
अगर इस वक्त आपको थकान, छींक, बुखार या गले में दर्द जैसा महसूस हो रहा हो, तो तुरंत आराम करें। इसे नजरअंदाज करना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। वहीं पर्याप्त नींद लेने से भी शरीर जल्दी रिकवर कर पाता है। वहीं जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें। आपकी सतर्कता अप्रैल की इस अनिश्चित बारिश के बावजूद खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करेगी।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।