Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बारिश के बाद अचानक से बढ़े मच्छर बच्चों को बना सकते हैं बीमार, इन 5 तरीकों से करें बचाव

गर्मियों के दिनों में बारिश आने से मौसम ठंडा हो जाता है, लेकिन इस बारिश में मच्छर तेजी से पनपने लगते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि बारिश के बाद पैदा होने वाले मच्छरों से छोटे बच्चों को कैसे बचाएं।

बारिश के बाद अचानक से बढ़े मच्छर बच्चों को बना सकते हैं बीमार, इन 5 तरीकों से करें बचाव

Written by Mukesh Sharma |Published : July 22, 2022 1:42 PM IST

तपती गर्मी के बाद बारिश मानों प्रकृति से एक ऐसा उपहार है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। तापमान में लगातार वृद्धि देखने के बाद पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम फिर से शुरू हुआ है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बड़े तो जैसे-तैसे समय निकाल लेते हैं, लेकिन छोटे बच्चों को गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये परेशानियां सिर्फ गर्मी के कारण ही नहीं होती हैं, बारिश के बाद भी अन्य कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। दरअसल, देखा गया है कि बारिश के मौसम के बाद मच्छर अचानक से पनप जाते हैं, जिनसे लोगों को काफी परेशानियां होने लगती हैं। बारिश के बाद अचानक के पैदा हुए मच्छर बच्चों को बीमार बना सकते हैं, इसलिए इनसे छुटकारा पाना बेहद जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसे खास तरीकों के बारे में बताएं, जिनकी मदद से आप बारिश के बाद पैदा होने वाले मच्छरों से अपने बच्चों का बचा सकते हैं -

बच्चों को रखें घर के अंदर

बच्चों को बारिश में नहाना बहुत पसंद होता है, आप उसे बारिश में नहाने के लिए अलाउ कर सकते हैं लेकिन देर के लिए नहीं। इसलिए बच्चों को घर के अंदर रखें और घास व पार्क जैसी जगहों पर न जानें दें। घर के सभी खिड़की दरवाजे भी बंद रखें।

मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

बारिश के बाद कई बार मच्छर बड़ी संख्या में पैदा हो सकते हैं, जिनके लिए आपको विशेष रूप से तैयार रहना जरूरी है। इसलिए घर पर मच्छरों को भगाने वाली कॉइल, क्रीम व मच्छरदानी का आदि का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि बच्चे शाम होते ही मच्छरदानी के अंदर बैठ जाएं।

Also Read

More News

बच्चों को पूरे कपड़े पहना कर रखें

आपको बच्चों को भी हाफ स्लीव टी शर्ट और शॉर्ट्स पहनना पसंद होगा, लेकिन बारिश के बाद यह अच्छा विकल्प नहीं है। इसलिए फुल बाजू की शर्ट या टी शर्ट और पैंट्स पहनाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों का शरीर जिनता कपड़े से ढका रहेगा मच्छर काटने का खतरा उतना ही कम होगा।

बच्चों को इकट्ठा हुए पानी के पास न जाने दें

बारिश के बाद घरों के आसपास पानी जमा हो जाता है और बाहर पड़ी कई चीजों में भी पानी भर जाता है, जैसे किसी पुराने टायर या ड्रम आदि। इसलिए बच्चों को ऐसी जगह पर न जानें दें जहां पानी इकट्ठा हो गया हो, क्योंकि ऐसी जगह पर ही मच्छर पनपते हैं और वहां पर उनके काटने के खतरा सबसे ज्यादा होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

घर के अंदर साफ-सफाई रखें

ऐसा नहीं है कि मच्छर घर के बाहर ही पनपते हैं। आपके घर में भी मच्छर पैदा हो सकते है। बारिश के मौसम में तो आपके घर में भी मच्छर पैदा हो सकते हैं, इसलिए अपने घर के अंदर भी साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। घर के बाथरूम व गमले आदि के पास मच्छर पनपने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए वहां सफाई रखें और समय-समय पर दवाओं कीटनाशकों का छिड़काव आदि कराते रहें।