Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Dry Fruits to increase Hemoglobin: शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर करते हैं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, होंगे अन्य लाभ

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, अनाज के साथ कुछ ड्राई फ्रूटस का सेवन भी करें। यहां कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Dry Fruits to increase hemoglobin) को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Dry Fruits to increase Hemoglobin: शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर करते हैं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, होंगे अन्य लाभ

Written by Anshumala |Updated : July 8, 2021 8:31 AM IST

Dry Fruits to increase Hemoglobin in Hindi: ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट आदि बेहद ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनके सेवन से शरीर कई रोगों से बचा रह सकता है। शरीर में आयरन, खून की कमी नहीं होती है और आप एनीमिया जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। जब शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल (Hemoglobin level) कम होने लगता है, तो शरीर के अंगों में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। दरअसल, हीमोग्लोबिन एक आयरन से भरपूर प्रोटीन होता है, जो ब्लड सेल्स में मौजूद होता है।

ऐसे में आपके खानपान में वे चीजें जरूर शामिल होनी चाहिए, जिनमें आयरन की मात्रा भरपूर हो। शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने(How to increase hemoglobin) के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, अनाज के साथ ही कुछ ड्राई फ्रूटस (Dry Fruits) का सेवन भी करना शुरू कर दें। हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देंगे और हीमोग्लोबिन (Dry Fruits to increase hemoglobin) को भी बढ़ाने का काम करते हैं।

खाएं हर दिन 7-8 बादाम

आप बादाम कभी-कभार खाते हैं, तो इसे हर दिन डाइट में शामिल (Foods to increase hemoglobin level) करें। खासकर, सुबह के समय पानी में भिगोए हुए बादाम का सेवन करें। इससे खून की कमी दूर हो सकती है। बादाम में आयरन काफी होता है। महिलाओं को बादामा का सेवन जरूर करना चाहिए।

Also Read

More News

खाएं हर दिन अखरोट

कहते हैं अखरोट खाने से याद्दाश्त तेज होती है। पर क्या आप जानते हैं कि अखरोट शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ा सकता है? आप दो से तीन अखरोट डेली की डाइट में शामिल करें। शरीर में आयरन की कमी (food rich in iron) दूर होगी।

काजू खाएं शरीर में आयरन बढ़ाए

काजू सबसे पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स में से एक होता है। अधिकतर लोग काजू खाना पसंद करते हैं। प्रतिदिन आप 8-10 काजू खाएंगे तो शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी। आप इसे हल्का गोल्डन ब्राउन करके भी खा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी स्वीट डिश में इन तमाम ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पिस्ता, मूंगफली नहीं खाते तो कर दें खाना शुरू

हालांकि, सर्दियों के मौसम में लोग धूप में बैठे-बैठे एक ही बार में ना जाने कितनी मूंगफलियां खा जाते हैं। आप एक ही बार में ढेर सारी मूंगफली खाने की बजाय प्रत्येक दिन मुट्ठी भर मूंगफली और पिस्ता का सेवन करें। पिस्ता में आयरन की मात्रा (Diet for Iron) काफी अधिक होती है। मूंगफली भी आयरन की कमी को दूर (Iron deficiency diet) कर सकता है। हालांकि, कुछ शारीरिक समस्याओं में अधिक ड्राई फ्रूट्स का सेवन ठीक नहीं होता। ऐसे में बेहतर है कि आप किसी भी ड्राई फ्रूट्स के सेवन से पहले डॉक्टर या फिर डाइटिशियन की राय जरूर ले लें।

About the Author

... Read More