Memory: याददाश्त कमजोर हो रही है.? अगर हां, तो तेज दिमाग के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Improve Memory And Concentration: याददाश्त कमजोर होने पर इंसान परेशान होने लगता है. बढ़ती उम्र के साथ मेमोरी कमजोर होने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आपकी भी याददाश्त कमजोर हो रही है तो इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 15, 2020 6:00 PM IST

कई बार हमें पता ही नहीं चलता है कि हमारी याददाश्त कमजोर (Memory) हो रही है. क्या आप भी किसी इंसान का नाम भूलने लगे हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि आप किसी को फोन करते हैं और आप क्या बात करने वाले थे वो याद ही नहीं रहता है. ऐसा तब होता है जब याददाश्त कमजोर होने लगती है. याददाश्त कमजोर होने के ये शुरुआती लक्षण माने जाते हैं. दिमाग को तेज करने (Improves Memory) और याददाश्त को बढ़ती उम्र में भी बनाए रखने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय हम यहां पर बता रहे हैं. अगर आप इन उपायों को करते रहते हैं तो याददाश्त आपकी ठीक रहती है.

कोई आर्ट वर्क करें

यह याददाश्त को मजबूत करने का सबसे अच्छा तरीका है. आप चाहें तो कोई कलाकारी कर सकते हैं. आर्ट वर्क में आप कोई भी चीज अपना सकते हैं. जैसे कार्टून बनाना, तस्वीर बनना इत्यादि. कई शोध बताते हैं कि तस्वीर बनाने से डिमेंशिया जैसी बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है.

यादें ताजा करें

दिमाग को मजबूत रखने के लिए पूरानी बातों को याद करना भी एक बेहतर तरीका है. जब आप अपने जीवन की पुरानी बातें याद करते हैं तो दिमाग की याददाश्त मजबूत होती है. यह एक तरह से दिमाग की कसरत मानी जाती है.

नियमित एक्सरसाइज करें

मानसिक रोग विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर नियमित एक्सरसाइज करें तो याददाश्त कमजोर नहीं होती है. रोजाना दौड़ने वालों का नर्व सिस्टम बेहतर होता है और दिमाग सही तरीके से काम करता है. मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए ऐसे करें एक्सरसाइज.

काम के बीच में ब्रेक लें

मेमोरी आपकी बेहतर रहे इसके लिए आपको अपने काम के बीच में ब्रेक लेना चाहिए. मसलन अगर आप लगातार कई घंटे अध्ययन करते हैं तो इसके बीच में ब्रेक जरूर लें. इसके अलावा साल भर चलने वाले काम से अपने दिमाग के लिए भी बीच में कुछ समय निकालें और कहीं यात्रा करने जाएं. योग दिमाग तेज करने के साथ दिमागी ऊर्जा का संतुलन बेहतर बनाता है, जानें कैसे.

दिन के समय एक झपकी लें

वैसे तो सोने का समय रात का है लेकिन आपको दिन के समय एक झपकी लेनी चाहिए. कई शोध यह बताते हैं कि दिन के समय झपकी लेने वालों की याददाश्त ज्यादा बेहतर होती है. कारपोरेट और न्यूज मीडिया में पावर नैप का चलन है.

दिमाग व याददाश्त को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं ये काम.

World Brain Day : इन दो योग से करें माइग्रेन का इलाज.

माइग्रेन का खतरा दूर करने के आसान उपाय.