Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए खराब ब्लड सर्कुलेशन का असर आपका पूरे शरीर पर नजर आता है। जी हां, खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण (signs of poor blood circulation) शरीर में अलग-अलग प्रकार से नजर आते हैं। जैसे कि अगर आपके शरीर में सूजन या नसें तनी हुई नजर आ रही हैं तो, ये खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है। इसके अलावा अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द है तो भी ये खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है। इसके अलावा बार-बार चेहरे पर होती एक्ने, दाग और बालों का झड़ना भी खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने खराब ब्लड सर्कुलेशन को सही करें। इसके लिए हमने हमने आरोशी गर्ग (Arooshi Garg), GOQii Expert से बात की जिन्होंने हमें ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया। तो, आइए जानते हैं ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं (Blood circulation kaise badhaye)
उबली हुई हरी पत्तेदार सब्जियां, पकी हुई चुकंदर, लहसुन और प्याज का सेवनब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में तेजी से मदद करते हैं। दरअसल, सब्जियां असल में ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं। साथ ही सब्जियों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो कि आरबीसी यानी कि रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन रखने में जरूरी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हेल्दी रहने के लिए आपको अपने ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देना चाहिए।
अनार और जामुन ये कुछ ऐसे फल है जो कि ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, इनमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि शरीर को हेल्दी रखते हैं। दूसरा इनके पॉलीफेनोल्स और एंथोसायनिन बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए टिशूज को बढ़ावा देते हैं और अधिक ऑक्सीजन को अवशोषित करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपको अपने शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण नजर आते हैं तो, आपको अनार और जामुन का सेवन करना चाहिए।
अलसी, अखरोट और बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिडसे भरपूर होते हैं जो रक्त वाहिकाओं को फैलाते हैं और रक्त के आसान सर्कुलशन की अनुमति देते हैं। इसलिए हर किसी को इन फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा कोशिश करें कि इन्हें भिगो कर खाएं, क्योंकि इससे इन चीजों के लाभ और बढ़ जाते हैं।
आपके शरीर में पानी की मात्रा जितनी ज्यादा होगी उतना ही आपका ब्लड सर्कुलेशन सही होगा। दरअसल, शरीर में खून की मात्रा सही रखने के लिए प्रति दिन लगभग 2-3 लीटर पानी की मात्रा बनाए रखना जरूरी है। क्योंकि इससे कम पानी का होना शरीर मे डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है और ब्लड प्रेशर सहित ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है।
नियमित रूप से किसी भी कार्डियो गतिविधि के 30-60 मिनट खर्च करने से वासोडिलेशन में मदद मिल सकती है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, कार्डियो एक्सरसाइज में शरीर का हर अंग भाग लेता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
इन तमाम चीजों के अलावा आप अपने ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा खुद को एक्टिव रख सकते हैं। साथ ही आपको स्मोकिंग छोड़ देना चाहिए क्योंकि ये फेफड़ों की क्षमता को प्रभावित करता है और खराब ब्लड सर्कुलेशन का कारण बनता है।