... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 28, 2023 1:33 PM IST
कुत्ता काटने के तुरंत बाद क्या करें..
What is rabies: स्ट्रीट डॉग्स को लेकर अक्सर लोग काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन कभी लापरवाही बस यदि कोई डॉग आपको काट लेता है तो इससे आप रेबीज जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। हालांकि रेबीज केवल कुत्ते काटने से होता है ऐसा नहीं है। बंदर, बिल्ली लोमड़ी और कई जंगली जानवर ऐसे हैं जिनके काटने से रेबीज का संक्रमण हो जाता है। कुछ जानवर भी हिंसक स्वभाव के होते है, जो इंसान को काटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसके अलावा कुछ लोग भी राह चलते डॉग को छेड़ते हुए आगे चलते हैं, जिससे डॉग अपने बचाव में आक्रमण कर देता है। जिससे हम रेबीज का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं डॉग बाइट का प्राथमिक उपचार कैसे किया जा सकता है।
रेबीज एक जूनॉटिक वायरल डिजीज है जो कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि जानवरों के काटने से फैलती है। इसके अलावा ये जानवर यदि आपको स्क्रैच करते हैं तब भी रेबीज के फैलनेका खतरा बना रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि किसी भी पशु के काटने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।
1. डीप बाइट करना।
2. स्किन को लिक करना।
3. स्किन पर स्क्रैच मारना।
कुत्ते के काटने के तुरंत बाद आप अपने जख्म को साफ कपड़े से साफ करें। इसके लिए आप किसी एंटीसेप्टिक या साफ पानी का भी प्रयोग कर सकते हैं। घाव को साफ करने के बाद उसके आस-पास एंटीसेप्टिक सॉल्यूसन जरूर लगाएं।
यदि आपको डॉग ने डीप बाइट किया है और आपका खून बह रहा है तो उसे तुरंत किसी साफ कपड़े से रोकने का प्रयास करें। इसके लिए आप घाव को साफ कपड़े की मदद से बांध भी सकते हैं।
यदि आपका घाव काफी गहरा है तो उसे क्लीन करने के बाद सर्जिकल सूचर यानी टांके लगवाने की सलाह दी जाती है। घाव में टांके लगवाने से इसके भरने की रफ्तार बढ़ जाती है।
घाव क्लीन और खून के बहने को रोकने और टांके लगवाने के तुरंत बाद आपको रेबीज का टीका लगवाना चाहिए। जितना जल्दी आप रेबीज का टीका लगवा लेते हैं इस बीमारी की गंभीरता को उतना ही कम किया जा सकता है।
Disclaimer- इन साधारण उपायों को फॉलो कर आप रेबीज के संक्रमण से तत्काल राहत पा सकते हैं, लेकिन इसे डॉक्टर के परामर्श का विकल्प न समझें। आपको कोई भी जानवर काटता है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.