सीने में जलन या फिर आया हार्ट अटैक! इस तरह पता लगाएं आप हैं किस परेशानी का शिकार, जानें संकेत

हार्ट अटैक और सीने में जलन दो ऐसी स्वास्थ्य स्थितियां है, जिसके लक्षण बिल्कुल एक समान होते हैं लेकिन परेशानियां अलग-अलग होती हैं। जानिए दोनों के बीच अंतर।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 6, 2022 4:48 PM IST

हार्ट अटैक और सीने में जलन दो ऐसी स्वास्थ्य स्थितियां है, जिसके लक्षण बिल्कुल एक समान होते हैं लेकिन परेशानियां अलग-अलग होती हैं। दोनों ही स्थितियों में आपके सीने में जलन महसूस होने लगती है। हालांकि हार्ट अटैक की स्थिति आमतौर पर ज्यादा दर्दभरी होती है, लेकिन हर मामले में ऐसा हो ये संभव नहीं। इसलिए इन दोनों स्वास्थ्य स्थितियों के बीच अक्सर लोग भ्रम की स्थिति में जीने को मजबूर होते हैं।

हार्ट अटैक की स्थिति के दौरान अगर सही समय पर इलाज नहीं मिलता है तो ये आपके लिए घातक और जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप तैयार रहे हैं और आपको ये जानकारी हो कि गंभीर हार्ट अटैक की स्थिति और सीने में जलन के बीच क्या अंतर है। आइए जानते हैं कैसे आप इन दोनों स्वास्थ्य स्थितियों के बीच अंतर का पता लगा सकते हैं।

क्या है हार्ट अटैक?

हार्ट अटैक, जिसे आम भाषा में दिल का दौरा भी कहा जाता है। इस स्थिति में ह्रदय तक जानी वाली धमनी ह्रदय की मांसपेशियों को पर्याप्त मात्रा में खून की सप्लाई नहीं कर पाती है। दिल तक जाने वाली धमनियों में रक्त के साथ-साथ ऑक्सीजन भी होता है, जिन्हें ह्रदय की मांसपेशियों तक पहुंचाना होता है। ये दिल के सही काम करने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। अगर पर्याप्त मात्रा में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती है तो दिल काम करना बंद कर देता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक आ सकता है।

क्या है सीने में जलन?

सीने में जलन या फिर एसिड रिफलक्स तब होता है, जब पेट में बनने वाला एसिड फूड पाइप में बढ़ने लगता है। हमारे पेट में एसिड होता है, जो पाचन में मदद करता है। पेट के ऊतक इस एसिड के खिलाफ खुद को बदलने के काम में निरंतर लगे रहते हैं। फूड पाइप में मौजूद मांसपेशियां इस एसिड से निपटने में पर्याप्त रूप से सक्षम नहीं होती हैं, जिसकी वजह से जलन महसूस होती है और सीने में दर्दहोने लगता है। सीने में जलन नाम होने की वजह से लोग इसे एक आपात स्थिति मान लेते हैं जबकि इसका हार्ट अटैक जैसे ह्रदय विकार से कोई लेना-देना नहीं है।

कैसे पता लगाएं दोनों स्वास्थ्य स्थितियों के बीच अंतर

1-सीने में जलन होने पर हार्ट अटैक के दूसरे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं जैसे सांस लेने में तकलीफ या फिर सिर भारी-भारी रहना।

2-सीने में जलन से होने वाले दर्द को कम करने के लिए एंटासिड लेना।

3-बहुत ज्यादा खाना खाने के बाद या फिर खाना खाकर लेट जाने के बाद सीने में जलन होने लगती है। वहीं हार्ट अटैक किसी भी वक्त हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source