... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : December 14, 2017 4:55 PM IST
केला एक टेस्टी और हेल्दी फ्रूट है। केला खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आप इसका इस्तेमाल स्किन और हेयरकेयर के लिए भी कर सकते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि केले में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम को सही करने में सक्षम हैं। जी हां, आप केले के छिलके का यूज स्किन वॉर्ट्स, मच्छर के काटने से हुए दाने और घावों को सही करने के लिए एक नैचुरल उपाय के रूप में कर सकते हैं। चलिए जानते हैं स्किन संबंधी समस्याओं के लिए आप केले के छिलके का कैसे इस्तेमाल करते हैं।
वॉर्ट्स के लिए
वॉर्ट्स के इलाज के लिए आपको केले के छिलके का अंदर वाला हिस्सा इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए वॉर्ट्स को छिलके से कवर कर लें। इसे तब तक लगा रहने दें जब तक यह काला ना हो जाए। इस उपाय को कुछ हफ्तों तक जारी रखें।
मच्छर के काटने से होने वाले दानों के लिए
मच्छर के काटने से खुजली होती है लेकिन आपको उस हिस्से पर खुजली करने की बजाय केले का छिलका रगड़ना चाहिए। इससे खुजली से राहत मिलती है। इसके अलावा इससे बेचैनी और इन्फ्लेमेशन कम होती है।
घावों को ठीक करने के लिए
अगर आपको चोट या खरोंच लग गई है, तो आप उसे केले के छिलके से सही कर सकते हैं। इसके लिए केले को छिलके को चोट पर लपेटकर उसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगर चोट गंभीर है, तो आपको इस उपाय को दिन में तीन बार दोहराना चाहिए। इससे आपको चोट के निशान को रोकने और उपचार प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे कि बेहतर परिणाम के लिए छिलका हटाने के बाद स्किन को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- 1. K. P. Sampath Kumar, et al. Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry, Traditional and Medicinal Uses of Banana, 2012, 51 p.