
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 15, 2020 10:08 AM IST
गैस की समस्या को दूर करने के आसान उपाय।
पाचन तंत्र में कोई तकलीफ या गड़बड़ी होने पर एसिडिटी या पेट में गैस (Gastric problem) और कब्ज की समस्या परेशान करने लगती है। अधिकतर लोग गैसे की समस्या से परेशान रहते है। जरा सा बाहर का कुछ खाया नहीं कि पेट खराब हो जाता है। पेट में जलन, गैस, कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है। क्या आप भी गैस की समस्या से परेशान रहते हैं? तो इस समस्या को सामान्य ना समझें। गैस की समस्या होने पर भूख कम लगना, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या फिर पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह समस्या बार-बार हो, तो जरूरी है इसके कारणों का पता लगाकर इसका जड़ से इलाज करना। जानें, किन वजहों से होती है गैस की समस्या और इससे कैसे बचा जाए (How to get rid of gas in hindi)…
कब्ज, एसिडिटी और गैस दूर करने के लिए इसबगोल की भूसी खाने के तरीके क्या हैं ?
1 हमारे पेट में दो तरह के बैक्टीरिया होते हैं गुड और बैड बैक्टीरिया। जब इन दोनों बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है, तो गैस बनने की समस्या (How to get rid of gas in hindi) उत्पन्न हो जाती है। कई बार किसी रोग के दुष्प्रभाव के कारण भी यह असंतुलन हो जाता है। कुछ लोगों को लहसुन, प्याज, बीन्स के सेवन से भी इन बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में गैस की समस्या होने पर इनका सेवन कम करना चाहिए। बढ़ती उम्र में खाना भी आसानी से नहीं पचता है। ऐसे में दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन कम ही करना चाहिए, जब गैस बनने की समस्या हो तो। दही अधिक खाएं।
2 कब्ज की समस्या से अक्सर पीड़ित रहते हैं, तो भी पेट में गैस बनती है। कब्ज होने के कारण शरीर से टॉक्सिन्स ठीक तरह से बाहर नहीं आ पाते, जिसकी वजह से गैस बनने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पानी खूब पीना चाहिए। फाइबर वाले फूड्स का सेवन भी अधिक करना चाहिए।
1 ईसबगोल की भूसी के सेवन से भी आप गैस के साथ ही कब्ज की समस्या से बचे रहेंगे (Home remedies for gastric problems in hindi)। ईसबगोल की भूसी को पानी या दूध में मिलाकर पिएं। इस भूसी को एक से दो चम्मच तक इस्तेमाल करें। हालांकि, ज्यादा समय तक इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल करना नुकसान भी पहुंचा सकता है।
2 तेज गति से पैदल चलने से भी गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। गैस या अपच से परेशान रहते हैं, तो हर दिन लगभग 5000 कदम तेज गति से पैदल चलें। गहरी सांस लेने से भी पेट की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या को भगाने के लिए 4 एक्सरसाइज
3 जीरा एवं लहसुन को भूनकर रोज खाने से 15 मिनट पहले, 15-15 ग्राम जरूर खाएं। ऐसा करने से पेट में गैस नहीं बनती।
4 सौंफ, अजवायन, जीरा बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इसे शीशी में रख लें और रोज आधा चम्मच पाउडर शहद के साथ मिलाकर खाने से 20 मिनट पहले सेवन करें। गैस नहीं बनती और पाचन तंत्र सही रहता है।
5 नाश्ता, लंच, डिनर करने का एक वक्त तय करें। भोजन हमेशा रूटीन में करने से गैस्टिक समस्या से आराम मिलता है।