
Also Read
आज के शेड्यूल में सब लोग इतना व्यस्त हो गए है और साथ ही लोगों का लाइफस्टाइल भी काफी खराब हो गया है। अब हर कोई पूरी रात जागता रहता है और स्लीप पैटर्न भी ज्यादातर लोगों के खराब ही हैं। इसके अलावा पौष्टिक डाइट भी ज्यादातर लोग नहीं खाते हैं और इस वजह से भी डार्क सर्कल आदि देखने को मिल सकते हैं। कई बार कुछ शारीरिक स्थिति और एलर्जी आदि के कारण भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं है क्योंकि कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करने के कारण डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन कौन सी लाइफस्टाइल टिप्स की मदद से आप अपने डार्क सर्कल्स को कम कर सकती है।
सबसे पहले अपनी स्लीप साइकिल को फिक्स करना चाहिए। अगर आप सोने का पैटर्न एक नहीं बनाते हैं तो इससे डार्क सर्कल और ज्यादा बढ़ सकते हैं। इसलिए एक ही समय पर रोज सोएं और रोज उठें।
कई बार डिहाइड्रेशन भी काफी ज्यादा डार्क सर्कल होने का कारण हो सकती है इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। खूब पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
अपने नमक के सेवन को सीमित करें। नमक भी शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। इसलिए बाहर की चीजों का सेवन कम कर दें और घर पर भी नमक कम खाएं।
कई लोग ज्यादा शराब का सेवन करते हैं तो उनको भी डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा दें और हफ्ते में एक बार ही ड्रिंक आदि करें।
धूम्रपान करना भी डार्क सर्कल होने का एक मुख्य कारण माना जा सकता है। धूम्रपान करने से केवल डार्क सर्कल्स ही नहीं बल्कि शरीर में और भी बहुत सारे नुकसान देखने को मिल सकते हैं। इससे स्किन भी प्रभावित होती है। इसलिए धूम्रपान का सेवन करना कम कर दें।