
Also Read
Dust allergy during Diwali: दिवाली के त्यौहार के साथ-साथ सर्दियों के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। इसके अलावा प्रदूषण ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। ऐसे में यदि आप अपने घर की साफ-सफाई करने की सोच रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धूल-मिट्टी में की गई सफाई आपको डस्ट एलर्जी की समस्या की ओर ले जा सकती है। यदि इस दिवाली के मौसम में सफाई के बाद आप भी डस्ट एलर्जी से परेशान हो रहे हैं तो आज हम आपको इससे राहत दिलाने के 3 घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। (Home Remedies for Dust Allergy)
हल्दी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। कई तरह की समस्याओं में हल्दी वाले दूध को रामबाण माना जाता है। मौसम के साथ होने वाली बीमारियों में हल्दी वाला दूध काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यदि आप डस्ट एलर्जी से परेशान हैं तो आपके लिए हल्दी वाला दूध बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है। इसके लिए आप 1 गिलास गर्म दूध में 1 चम्चम हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इसे एलर्जी में रामबाण बनाते हैं।
आयुर्वेद में शहद का अपना एक खास महत्व है। अपने गुणों के कारण शहद का प्रयोग भारतीय चिकित्सा पद्धिती में काफी लंबे समय से किया जा रहा है। डस्ट एलर्जी से राहत पाने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दिन में 2-3 बार हल्के गर्म पानी में 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। शहद में पाए जाने वाले नेचुरल तत्व एलर्जी के लिए एक ढाल की तरह काम करते हैं।
गाय के घी को आयुर्वेद में अमृत समान बताया गया है। जिसके कई फायदों का वर्णन किया गया है, लेकिन इसके फायदे सही तरह से आपको तभी मिल पाएंगे जब आप शुद्ध देशी गाय के घी का प्रयोग करेंगे। यदि आप डस्ट एलर्जी से परेशान हैं तो गाय का घी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोज सुबह आप गाय के घी को हल्का गर्म करके 2 बूंद अपनी नाक में डाल लें। इससे आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी से राहत मिलती है। जिसके पीछे कारण है कि गाय का घी नाक में जाने के बाद एक सुरक्षा परत तैयार कर लेता है जो धूल के कणों से हमारी सुरक्षा करती है।
Disclaimer- यह लेख केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह का चिकित्सकीय परामर्श देना नहीं है। यदि ऊपर बताए गए किसी भी घरेलू नुस्खे को औषधि के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके लिए आपको एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।