Healthy Stomach: आंतों में सूजन का संकेत है पेट फूलना, अपनी आंतों को हेल्‍दी रखने के लिए पढ़ें न्यूट्रिशनिस्ट की ये 6 सलाह

Healthy Stomach : पेट को हेल्‍दी रखना बहुत महत्‍वपूर्ण है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आंतों का विशेष ख्‍याल रखें। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए यहां हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 9, 2021 6:19 PM IST

पेट में किसी भी प्रकार की परेशानी आपका पूरा दिन खराब कर सकती है। कई बार हमारी गलत आदतें जैसे अत्‍यधिक तनाव लेना, नींद न आना, अनहेल्‍दी खानपान, पानी न पीना और प्रोबायोटिक्‍स फूड (गुड बैक्‍टीरिया वाले फूड) की कमी से पेट संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं। आंतों में उपस्थित बैक्टीरिया हमारे शरीर में पाचन क्रिया बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करने व स्वस्थ रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंतों में उपस्थित अनहेल्दी और हेल्दी सूक्ष्‍म जीवों के असंतुलन से पेट फूलना (आंतों में सूजन) वजन बढ़ना, मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल और अन्य स्वास्थ संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। अपने आंतों को स्वस्थ रखने के लिए यहां एक्‍सपर्ट द्वारा बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

आंतों को हेल्‍दी रखने के उपाय

तनाव के स्तर को कम करें

अधिक तनाव हमारे आंतों के साथ-साथ पूरे शरीर पर काफी बुरा असर डालता है। जिसको कम करने के लिए ध्यान, सुबह का टहलना, बॉडी मसाज, दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताना, हंसना, योग करना व पालतू पशुओं के समय व्‍यतीत करना आपके तनाव को कम कर सकता है।

पर्याप्‍त नींद है महत्‍वपूर्ण

नींद पूरी न होना का पूरा या अच्छी नींद न आने की वजह से भी पेट और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया असंतुलित हो सकते है और डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ सकता है, जिसके लिए रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है।

भोजन को आराम से खाएं

भोजन को अच्छे से चबा चबा कर व आराम से खाएं, जिससे आपका पेट और आंतें भोजन में उपस्थित न्यूट्रिएंट्स को अच्छे से डाइजेस्ट और अब्जर्व कर सके। इस तरह से खाना आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सही और आंतों को भी स्वस्थ बनाए रखता है।

शरीर को रखे हाइड्रेटेड

उपयुक्त मात्रा में पानी पीना आंतों की झिल्लियों की सेहत के लिए काफ़ी असरदार रहता है और अच्छे बैक्टीरिया का भी संतुलन बनाने में मदद करता है। पानी पीने आंतें स्‍वस्‍थ बनी रहती है।

प्रोबायोटिक्स को बनाए भोजन का हिस्सा

प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स को अपने भोजन का हिस्सा बनना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है जो आंतों को स्वस्थ और बेहतर बनाता है। प्रोबायोटिक फूड आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। जिन लोगों में बैक्टीरिया पहले से ही पर्याप्त मात्रा में है उनको प्रोबायोटिक्स नहीं लेने चाहिए। डॉक्टर की सलाह से ही प्रोबायोटिक्स का प्रयोग करें।

भोजन पचाने की क्षमता

अगर पेट में खिंचाव, पेट का फूलना, पेट दर्द, दस्त, उल्टी या पेट में ऐसिड जैसा महसूस हो तो आपको अपने खाने की आदतों पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है और उसी प्रकार के भोजन को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाए जिसको आपका पेट अच्छे और आसानी से पचा सके और उसके सारे न्यूट्रिएंस शरीर तक पहुंचा सके।

इनपुट्स- सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन, शिखा ए शर्मा, फाउंडर फैट टू स्लिम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source