दिल्ली एम्स में कैसे कराएं कैंसर का इलाज? जानिए OPD रजिस्ट्रेशन से लेकर सारी डिटेल

Cancer Treatment appointment in AIIMS : दिल्ली एम्स में कैंसर का इलाज कराने के लिए आपको काफी इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपना अपॉइंटमेंट ऑनलाइन ले सकते हैं। आइए आपको फीस, इलाज का खर्च और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 30, 2025 5:15 PM IST

Cancer OPD Appointment in AIIMS Delhi : कैंसर एक बेहद घातक बीमारी है। यदि इस बीमारी का सही समय पर सही इलाज न किया जाए, तो मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैंसर के मरीज पता लगते ही अच्छे अस्पताल ढूंढना शुरू कर देते हैं। इस लिस्ट में दिल्ली एम्स का नाम भी शामिल है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि एम्स में कैंसर के इलाज में कितना खर्च आता है, रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं और एम्स में इलाज कैसे कराएं। दरअसल, दिल्ली एम्स काफी भरोसेमंद माना जाता है, जहां लाखों लोग इलाज करवाते हैं। ऐसे में इलाज के लिए बहुत जल्दी नंबर आना काफी मुश्किल हो सकता है।

दिल्ली एम्स में कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए कैंपस में डॉ. बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल (IRCH) है, यहां सिर्फ कैंसर के मरीजों का ही इलाज होता है। इसमें भी कई डिपार्टमेंट जैसे सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, पैथोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी विभाग हैं। झज्जर में भी एम्स का नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट है, जो एक बड़ा कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर है। यहां कीमोथैरेपी, रेडिएशन, सर्जरी और रिसर्च जैसी सुविधाएं हैं।

एम्स में इलाज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

एम्स में इलाज करवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। दरअसल, यहां रोज अनगिनत मरीज आते हैं। ऐसे में एक दिन में नंबर आना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए मरीज पहले घर बैठे अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (ORS) पोर्टल काफी मददगार है।

  • रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सबसे पहले एम्स दिल्ली की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पर क्लिक करें।
  • फिर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
  • इसके बाद, डिपार्टमेंट और डॉक्टर चुनें, अपने हिसाब से तारीख और समय चुनें
  • ये सब जानकारी भरने के बाद अपॉइंटमेंट कन्फर्म करें।
  • इसके साथ ही फीस भी भरनी होती है, जो 10–50 रुपये तक हो सकती है।
  • ध्यान रहे कि अपाइंटमेंट स्लिप का स्नैप जरूर लें।

एम्स में कैंसर के इलाज के लिए कौन से कागजाद होते हैं जरूरी

अगर एम्स में इलाज करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए अपॉइंटमेंट स्लिप और अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स साथ जरूर रखें। ताकि आपको बिना किसी परेशानी के समय पर इलाज हो सके।

एम्स में कैंसर के इलाज का खर्च कितना है?

एम्स सरकार द्वारा चलाया जाने वाला अस्पताल है, जो पूरे भारत में सिर्फ 26 हैं। जाहिर है कि सरकारी होने की वजह से यहां का इलाज काफी सस्ता है। यहां जरूरतमंदों का इलाज मुफ्त भी होता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां कीमोथेरेपी का खर्च 10-30 हजार के बीच, रेडियोथेरेपी का खर्च 3 हजार रुपए से शुरू और बोन मैरो ट्रांसप्लांट का खर्च 3 लाख तक जा सकता है।

वहीं, ब्लड कैंसर का कुल खर्च 1 लाख से 20 लाख तक हो सकता है। सटीक जानकारी के लिए अस्पताल में पता किया जा सकता है।

Highlights

  • कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए एम्स में ऑनलाइन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
  • एम्स में जरूरत मंदों का मुफ्त में होता है इलाज
  • ब्लड कैंसर के इलाज का लाखों में आ सकता है खर्च

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।