
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 29, 2025 12:14 PM IST
Tips to Control High Blood Sugar : डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसे साइलेंट किलर माना जाता है। इस तरह के पेशेंट्स को अपने खान-पान और डाइट व टाइमिंग का खास ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल, कुछ भी खाने से शुगर बढ़ सकती है और लंबे समय तक भूखा रहने से शुगर घट या बढ़ सकती है। ऐसे में शुगर पेशेंट्स को अपने खान-पान की आदतों पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा, जिन लोगों का शुगर लेवल हमेशा 200 के पार रहता है, उन्हें अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की भी जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अगर आपकी ब्लड शुगर भी हमेशा बढ़ी हुई रहती है, तो यह किन बीमारियों का संकेत होता है और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, या लाइफस्टाइल में क्या-क्या बदलाव करने चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, त अगर आपता ब्लड शुगर हमेशा हाई रहता है तो आपको कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें हार्ट प्रॉब्लम्स, किडनी रोग, आंखों, तंत्रिकाओं और ब्लड वेसेल्स से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा, जिनका शुगर लेवल हमेशा हाई रहता है, उनमें स्ट्रोक और संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में बढ़ी हुई ब्लड शुगर को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है या फिर जिनकी शुगर लेवल हमेशा हाई रहती है, उन्हें शुगर, स्वीट्स, सफेद चावल, सफेद ब्रेड और मीठी ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए। दरअसल, ये चीजें शुगर को ट्रिगर कर सकती हैं। इनके अलावा, खाने में साबुत अनाज, दाल, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें, फायदा होगा।
शुगर पेशेंट्स को यह सुझाव दिया जाता है कि वे खाने के बीज ज्यादा गैप न रखें, इससे शुगर लेवल काफी बढ़ सकता है। इसलिए शुगर पेशेंट्स को हर दो घंटों में कुछ न कुछ खाने की सलाह दी जाती है, ताकि शुगर लेवल कंट्रोल रहे। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिए और तले-भुने खाने को कंट्रोल करे।
हेल्दी रहने के लिए रोजाना वॉकिंग करना बहुत जरूरी होता है। इससे सिर्फ शुगर लेवल ही कंट्रोल नहीं होता है, बल्कि नींद भी अच्छी आती है, स्ट्रेस कंट्रोल होता है और वजन भी कंट्रोल होता है। ऐसे में कोशिश करें कि हर दिन 30 से 45 मिनट पैदल जरूर चलें। यह आपकी हेल्थ में और शुगर लेवल में काफी सुधार करता है।
अगर इन उपायों के करने के बाद भी आपकी ब्लड शुगर लगातार बढ़ी हुई है, तो डॉक्टर से परामर्श करें। कभी भी किसी के भी कहने से शुगर कंट्रोल करने की दवाई न लें, यह नुकसानदायक हो सकता है। बजाय इसके अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। जरूरत पड़ने पर टेस्ट भी करवाएं।