... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 17, 2022 4:47 PM IST
Image credits by: शरीर में हैं लॉन्ग कोविड के लक्षण! इन 5 तरीकों से लगाएं पता
Long covid symptoms : कोविड इन दिनों किसी सिरदर्द से कम नहीं है। एक बार व्यक्ति इससे संक्रमित होने के बाद लंबे अरसे तक इससे प्रभावित रहता है। कुछ व्यक्ति महीनों तक इस संक्रमण के प्रभाव का शिकार रहते हैं और इसी कारण से उनका नार्मल जनजीवन भी खराब हो जाता है। लंबे अरसे तक कोविड के लक्षणों को महसूस करना लॉन्ग कोविड कहलाता है, भले ही आप संक्रमित न हो लेकिन इसका प्रभाव आपके शरीर पर बना रहता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आप लॉन्ग कोविड का शिकार हुए हैं।
अगर आपको कोविड इंफेक्शन से उबर पाने के बाद भी कुछ सप्ताह तक ठीक महसूस नहीं हो रहा है तो आप लॉन्ग कोविडका शिकार हो सकते हैं। हालांकि कोविड इंफेक्शन के दौरान भले ही आपमें कोई खास लक्षण नहीं दिखा हो लेकिन ये लॉन्ग कोविड का कारण जरूर हो सकता है।
लॉन्ग कोविड का पता लगाने का कोई मेडिकल टेस्ट नहीं है। आपको कोविड इंफेक्शन होने के तीन महीने बाद तक लक्षणों पर नजर रखनी होगी। ये लक्षण किसी व्यक्ति में कम से कम दो महीने तक दिखाई दे सकते हैं। अगर आप किसी लक्षण को कुछ सप्ताह से देख रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाना बहुत ही जरूरी है।
थकान, सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण लॉन्ग कोविड के मरीजों में दिखाई देते हैं। ये सभी लक्षण आपको अपने रोजमर्या के काम को करने से रोकते हैं। अगर आपको कुछ महीनों से अपने काम को करने में एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो ये लॉन्ग कोविड हो सकता है, इसलिए डॉक्टरी जांच जरूर कराएं।
अगर आपको अतीत में भी कोविड हुआ था लेकिन हल्के लक्षण ही दिखाई दिए हैं तो भी नजरअंदाज न करें। एक्सपर्ट का कहना है कि कोविड संक्रमण की गंभीरता और लॉन्ग कोविड की स्थिति के सामने आने के बीच कोई संबंध नहीं है। इसलिए हल्का कोविड भी आपको लॉन्ग कोविड का शिकार बना सकता है।
डब्लूएचओ का कहना है कि ऐसा संभव है कि लॉन्ग कोविड के लक्षण समय के साथ आ-जा सकते हैं। कोविड से गंभीर रूप से बीमार होने के बाद शुरू में रिकवरी के दौरान भी लक्षण दिख सकते हैं या फिर शुरू में बीमार होने के बाद भी शरीर में बने रहते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.