पिम्पल्स होने के बावजूद इस तरह रह सकते हैं आप कॉन्फिडेंट

याद रखें- आपके पिम्पल्स आपकी पहचान नहीं हैं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 10, 2017 1:07 PM IST

जब आपको पिम्पल होते हैं, तो आप घर पर ही छुपे रहना चाहते हैं, किसी के सामने नहीं जाना चाहते और हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं कि कहीं कोई आपको देख न ले। हम समझते हैं कि पिम्पल्स आने पर आप कैसा महसूस करते हैं और आप समझ नहीं पाते कि इसका कारण क्या है या इससे छुटकारा कैसे पाए जा सकता है। पिम्पल या मुंहासे किसी को असुरक्षित महसूस करा सकते हैं। शायद आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ कि आप चाहकर भी किसी से मिलने या बात करने से बचते रहे हों, क्योंकि आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए, है ना? लेकिन अब ऐसा और नहीं होगा। पिम्पल्स की वजह से जब भी आपका आत्मविश्वास कम होने लगे तो इन बातों को या करें-

यह आपकी त्वचा का दोष नहीं

आपको याद रखना चाहिए कि हर किसी को मुंहासे अलग-अलग कारणों से होते हैं। यह कुछ को हार्मोनल बदलाव तो कुछ को बैक्टीरियल इंफेक्शन या एलर्जी प्रतिक्रिया के कारण हो सकते हैं। बस एक बात जो कॉमन है वह यह है कि जब भी मुंहासे आते हैं तो हमारे शरीर में कुछ और ही हो रहा होता है। और कई बार मुंहासों को रोकना या राहत पाना हमारे बस में नहीं होता। इसलिए अपने आप को और आपकी त्वचा को दोष देना बंद करो। बस याद है कि हर किसी को इस तकलीफ से गुज़रना पड़ता ही है।

समस्या की असली वजह पता करें

जब आपकी पिम्पल्स की समस्या बहुत अधिक बुरी बन जाए या बढ़ जाए तो उसकी असली वजह का पता लगाना बहुत ज़रूरी हो जाता है। समझने की कोशिश करे कि कहीं आप तनाव ग्रस्त तो नहीं हैं, क्या आप अच्छी नींद ले रहे हैं, आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं और आपको उचित पोषण मिल रहा है या कहीं आप बहुत ज़्यादा चीनी का सेवन तो नहीं कर रहे। हो सकता है किसी खास प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से आपको पिम्पल हो सकते हैं। आपके मुंहासों की वजह- बैक्टीरिया,भावनात्मक या हार्मोनल हो सकती हैं, जिनका पता लगाकर ही आपको सही समाधान पाने में मदद मिल सकती है।

याद रखें- आपके पिम्पल्स आपकी पहचान नहीं हैं

एक और अहम बात जो आपको याद रखनी चाहिए वह यह है कि मुंहासे एक व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान नहीं बनाते। अपने आप को दिलासा देते रहे कि अच्छे दिन भी आएंगे। आपको एक अच्छे व्यक्ति के तौर पर अपनी पहतान बनानी है, अन्य लोगों के साथ अच्छा व्यवहार और समाज के लिए आपके काम ही आपकी पहचान होते हैं। आपको इतना कमज़ोर नहीं बनना है, और ना ही लोगों के लुक्स और उनके चेहरे को देखकर उनके बारे में राय बनानी है। अपने काम पर ध्यान दें। खुद से और दूसरों से भी उन वजहों से प्यार करने की कोशिश करें, जैसे कि हम अंदर से हैं। कभी-कभी आप चाहे जो भी कर लें, इन मुंहासों के दाग नहीं जाते और आपके लिए इनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन अहम बात यह है कि आपकी पहचान आपके मुंहासों से बहुत अलग है।

कुछ काम की टिप्स

हालांकि इतना सबकुछ कहने के बाद भी हम जानते हैं कि आपको अपने पिम्पल्स को कवर करने के लिए कुछ मेकअप टिप्स की जरूरत पड़ेगी। मेकअप से बेहतर है कि आप अपने चेहरे को सेलाफिल (Cetaphil) जैसे किसी कोमल और अच्छे क्लिंजर से साफ करें। फिर एक एसपीएफ़ मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि आपके चेहरे को पूरे दिन सुरक्षा मिलती रहे। जितना हो सके, मेक-अप से बचें। लेकिन अगर आप मेकअप लगाती हैं, तो कोशिश करें कि आप गुनगुने पानी और किसी माइल्ड क्लिंजर से अपने चेहरे का मेक-अप साफ करें।

हर सुबह आइने में अपना चेहरा ज़रूर देखें, अपने आप को देखो, अपने आप से कहो कि आप सुंदर हो। किसी और की बात मत सुनो, फिर चाहे वह आपके मुंहासों को लेकर चाहे जो भी कहे। कॉन्फिडेंट रहें और सकारात्मक सोचें।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source