
... Read More
Egg in Fatty Liver in Hindi: शरीर का सबसे अहम और महत्वपूर्ण हिस्सा हमारा लिवर है। खाने को डाइजेस्ट करने से लेकर शरीर से टॉक्सिन से बाहर निकालने तक में लिवर मदद करता है। लेकिन खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लिवर बुरी तरह से बीमार पड़ सकता है। और उससे जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। जिसमें से एक है फैटी लीवर (Fatty Liver) की समस्या। फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर में सूजन बढ़ने लगती है। जिस वजह से लिवर के डैमेज होने की संभावना बेहद बढ़ जाती है। जिससे व्यक्ति की जान तक जा सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, भारत में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की लगभग तिहाई आबादी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रही है। जिन्हें फैटी लिवर की समस्या होती है, उन्हें खानपान में एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। इस स्थिति में अंडे खाने को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन रहता है। फैटी लिवर की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए अंडा खाना फायदेमंद है या नहीं ये जान लेना बेहद जरूरी है।
फैटी लिवर की समस्या कई वजहों से हो सकती हैं। जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो जिन लोगों को फैटी लिवर से जुड़ी समस्या होती है, उनके लिए अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन उसके लिए भी सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। फैटी लिवर के मरीज जब भी अंडा खाएं, तो सिर्फ सफेद हिस्सा ही। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंडे का पीला हिस्सा कैलोरी से भरपूर होता है। जिससे कोलेस्ट्रो ल का लेवल बढ़ सकता है। हालांकि अंडा खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती हैं।
अच्छी हेल्थ के लिए रोज एक अंडा खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने में भी अंडा काफी मददगार होता है। लेकिन फैटी लिवर की समस्या से ग्रसित लोगों को अंडा खाने से पहले इससे जुड़ी सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।