Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
किडनी (गुर्दे) हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किडनी से जुड़ी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। शरीर से खराब और जहरीले तत्वों को बाहर निकालने की जिम्मेदारी किडनी की होती है, और किडनी को साफ रखने की जिम्मेदारी हमारी। हालांकि नेचुरल तरीकों से किडनी को हेल्दी और साफ रखने में मदद मिल सकती है। आप जब तक संतुलित डाइट को फॉलो करते हैं और पर्याप्त पानी पीते हैं, तब तक आपकी किडनी भी हेल्दी रहती है। लेकिन अनहेल्दी डाइट से जुड़ी आदतें और कम तरल पदार्थों की वजह से किडनी बीमार हो सकती है। इसी वजह से आपको समय समय पर किडनी की सफाई (Kidney Detox in Hindi) करने की जरूरत हो सकती है।
किडनी शरीर में हार्मोन बनाने के प्रोसेस में मददगार होती है। हालांकि अच्छी और हेल्दी डाइट और ढेर सारा पानी पीने से हमारी किडनी रोगों से दूर रहती है। अगर किडनी में गंदगी जमा हो जाए तो कई बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इससे बचने के लिए किडनी में गंदगी जमा होने के संकेतों को पहचानकर उसकी सफाई करनी बेहद जरूरी है।
किडनी की सफाई करना इस बात पत निर्भर करती है कि, आपकी किडनी कैसी है। किडनी में गंदगी तब जमा हो जाती है, जब आप ठीक से पानी नहीं पीते। जिस वजह से किडनी शरीर से जहरीले तत्व बाहर नहीं निकाल पाती। जो काफी खतरनाक है।
किडनी से गंदगी साफ रखने के लिए पानी ज्यादा से ज्यादा पीने की सलाह दी जाती है। ज्यादा पानी पीने से किडनी को शरीर जहरीले तत्वों को निकालने में मदद मिलती है। दिनभर में कम से कम 5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है।
एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर जामुन किडनी के लिए अच्छे माने जाते हैं। जामुन खाने से किडनी की सूजन कम होती है और उसकी सफाई होती है। इसके अलावा लाल अंगूर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। फ्लोवोनोयड्स से भरपूर लाल अंगूर काफी फायदेमंद होते हैं। जो किडनी की देखभाल करने में मददगार होते हैं।
शरीर में डाइजेशन सिस्टम दुरुस्त रहे, उसके लिए विटामिन बी 6 काफी जरूरी होता है। विटामिन बी 6 की कमी से किडनी में स्टोन की समस्या होने लगती है। गाजर, दूध, रिकोटा पनीर, एवोकैडो, चिकन और केले से इस कमी को दूर करके किडनी को साफ़ रखा जा सकता है।
ज्यादा ओमेगा 6 फैटी एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए ओएगा 3 फैटी एसिड को खाने में शामिल करें। क्योंकि ओमेगा 6 के हाई लेवल की वजह किडनी में गंदगी जमा होने लगती है। इसे दूर करने के लिए सैल्मन और अलसी के बीज काम आ सकते हैं।
शरीर में किडनी का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिसमें खून को फिल्टर करना भी शामिल है। इसलिए किडनी को साफ रखना बेहद जरूरी है। किडनी को डिटॉक्स या फ्लश करने के लिए अपने खाने पीने पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जिस वजह किडनी साफ़ रह सके।