
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Medically Verified By: Dr Prabhat Ranjan Sinha
Low BP Or Headache Se Kaise Nipte: लो ब्लड प्रेशर और तेज सिरदर्द दो ऐसी समस्याएं हैं जो कई बार एक साथ दिखाई देती हैं और मरीज को अचानक कमजोरी, चक्कर और असहजता महसूस होने लगती है। आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट- इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा के अनुसार, 'जब ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है, तो मस्तिष्क तक पर्याप्त रक्त प्रवाह नहीं पहुंच पाता, जिससे सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।'
डॉक्टरों का कहना है कि 'लो बीपी को अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यदि इसके साथ तेज सिरदर्द, धुंधला दिखना या बेहोशी जैसे लक्षण हों, तो यह गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है।' आज हम आपको इस लेख में विस्तार से बताने वाले हैं कि यह गंभीर स्थितियां क्या हैं और आप इनसे कैसे निपट सकते हैं, ताकि आगे चलकर कभी भी आप इस स्थिति में हों तो उसे समझ पाएं और खुद को संभाल पाएं।
डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा कहते हैं, ‘मैं अक्सर ऐसे मरीज देखता हूं जो तेज सिरदर्द की शिकायत लेकर आते हैं और जांच में उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम पाया जाता है। जब शरीर में रक्त का दबाव कम हो जाता है, तो दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शरीर में पानी कम होने पर ब्लड वॉल्यूम घटता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और सिरदर्द शुरू हो सकता है।
समय पर भोजन न करने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों प्रभावित होते हैं, जिससे सिर भारी लगना या दर्द हो सकता है।
लेटे या बैठे रहने के बाद अचानक खड़े होने से ब्लड प्रेशर गिर सकता है और सिरदर्द या चक्कर आ सकते हैं।
गर्मी में अधिक पसीना आने से शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती है, जिससे लो BP और सिरदर्द हो सकता है।
ब्लड प्रेशर, हार्ट या एंग्जायटी से जुड़ी कुछ दवाएं भी BP कम कर सकती हैं।
डॉक्टर बताते हैं, ‘मैं मरीजों को सलाह देता हूं कि अगर लो BP के साथ सिरदर्द हो तो सबसे पहले आराम करें और तुरंत पानी या ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन लें।’
डॉक्टर कहते हैं, ‘कई बार हल्का नमक और पर्याप्त तरल लेने से ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगता है और सिरदर्द भी कम हो जाता है।’

यदि निम्न लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए-
डॉक्टर बताते हैं, ‘मैं हमेशा यह सलाह देता हूं कि अगर लक्षण बार-बार हो रहे हों या लंबे समय तक बने रहें, तो जांच जरूर कराएं। कई बार यह एनीमिया, हार्मोनल समस्या या दिल से जुड़ी बीमारी का संकेतभी हो सकता है।’
अंत में डॉक्टर कहते हैं, ‘लो बीपी और सिरदर्द दोनों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सही समय पर सावधानी और संतुलित लाइफस्टाइल अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।’
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।