... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 22, 2018 7:25 PM IST
acid-reflux
जब इंसान का पाचनतंत्र खराब होता है तो एसिड रिफ्लक्स की बीमारी होती है। जब पेट से एसिड खाने की नली की तरफ आने लगता है तो इसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। सामन्यतया इसे पित्त रिफ्लक्स भी कहा जाता है। जब गंदे और खराब खाने का सेवन इंसान करता है तो यह परेशानी देखने को मिलती है। एसिड रिफ्लक्स में पेट में बनने वाला हाइड्रोलिक एसिड वापस फूड पाइप की तरफ वापस जाने लगती है।
एसिड रिफ्लक्स की सबसे बड़ी पहचान यह होती है कि इसमें इंसान को बेचैनी और छाती में जलन होती है। कभी-कभी सीने के नीचे दर्द भी हो सकता है। कुछ खास घरेलू उपाय से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
इसबगोल
पेट में किसी भी समस्या का सबसे कारगर इलाज इसबगोल को माना जाता है। इसबगोल की भूसी को पानी में डालकर पीया जाता है। रात के समय इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए इसबगोल भूसी को पानी में डालकर फूलने दे और जब यह ठीक से फूल जाए तो इसका सेवन करना चाहीए।
सौंफ
सौंफ का सेवन अक्सर खाने के बाद किया जाता है। लेकिन इसको खाने से होने वाले फायदे को लोग नजरअंदाज करते हैं। सौंफ में विटामिन बी, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो पेट में होने वाली परेशानी को कम करता है।
यहां देखेंः हेल्दी स्टमक और एसिड स्टमक में अंतर।
मेथी
मेथी एक हर्बल दवा है जो पेट में होने वाली किसी भी समस्या के लिये रामबाण मानी जाती है। मेथी को एंटी-एसिड भी कहा जाता है। जब भी पेट में एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो 10 से 15 दाने मेथी के पानी के साथ दवा की तरह खाना चाहिए। इसके सेवन से एसिड रिफ्लक्स कम होता है।
मुलेठी
मुलेठी बेहद असरकारक हर्ब होता है। इसको खाने से मुंह और पाचन के रोगों का खतरा कम होता है। पेट में होने वाली हाइड्रोलिक एसिड की समस्या को कम करने के लिए मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसकी डंठल को चूसकर भी सेवन कर सकते हैं।
पपीता
पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पाचनतंत्र को बेहतर बनाने के लिये पपीता का सेवन करना चाहिए। अगर पेट में एसिड और गैस की समस्या है तो पपीता को रोजना डायट में शामिल करना चाहिए।
चित्रस्रोत : Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.