... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 28, 2021 5:21 PM IST
कैसे चुनें सही हैंडवॉश? जानें हैंडवॉश से जुड़ी कुछ जरूरी बातें और दूर करें संक्रमण का खतरा
बीते साल यानी की 2020 की शुरुआत से फैला कोविड 19 अब लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है, जिसने हम सभी की जीवनशैली को बेवजह बदलने का काम किया है। पहले की तुलना में अब बार-बार हाथ धोना हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। हम सभी जानते हैं कि नियमित रूप से हाथ धोना समय की आवश्यकता है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हमारे हाथों की त्वचा बहुत ज्यादा नाजुक होती है और आसानी से नमी खो देती है, जिससे हमारे हाथ की स्किन में जलन और रूखापन हो जाता है। यही कारण है कि बहुत से लोग हैंडवॉश खरीदते वक्त सावधानी बरतने लगे हैं। जी हां, आपका हैंडवॉश ऐसा होना चाहिए, जो हाथों को कीटाणुओं से बचाता है और हाथों को नरम और हेल्दी भी रखता है। तो, अगली बार जब आप हैंडवाश खऱीदने जाए तो इन बातों का ख्याल विशेष रूप से रखें।
जब भी बात हाथ धोने की आती है तो सबसे पहले सवाल यही होता है कि क्या हैंडवॉश बैक्टीरिया को मार सकता है और हमारे हाथों की सभी प्रकार की गंदगीके साथ-साथ कीटाणुओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है। संक्रमण आमतौर पर तब फैलता है जब हम गंदे हाथों से अपना चेहरा, आंख, नाक, मुंह छूते हैं जिससे शरीर में कीटाणु आसानी से पहुंच जाते हैं। हैंडवाश से हाथ धोने पर कीटाणुओं से फैलने वाला संक्रमण और बीमारियों को रोका जा सकता है।
खुशबू हमारे मूड पर महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ती है। अगर आप किसी ऐसे हैंडवॉश का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें फल, पत्तों और तेल जैसे खुशबूदार चीजों का अर्क मिला हो तो उसके इस्तेमाल से आपका मूड भी बेहतर हो सकता है।
एक अच्छा हैंडवाश न केवल हाथों के बैक्टीरिया को मारने का काम करता है बल्कि अशुद्धियों को भी साफ करता है। इसके अलावा ये हमारे हाथों को नरम और नमीयुक्त भी महसूस कराता है। इन हैंडवॉश में मौजूद इंग्रीडियंट्स का सही मिश्रण त्वचा को मॉइस्चराइज और कोमल बनाने में मदद कर सकता है। इसलिए हमेशा ऐसा हैंडवाश चुनें, जिसमें हाइड्रेटिंग गुण हों। ये न केवल आपके हाथों को साफ रखेंगे बल्कि उन्हें नरम और कोमल भी बनाएंगे।
हमारे हाथ, हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है और इसलिए उन्हें बेहतर रूप से साफ, कीटाणुओं से सुरक्षित, हाइड्रेटेड और पोषित रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसलिए अगली बार जब आप हैंडवॉश खरीदने के लिए बाहर जाएं तो एक चेक-लिस्ट बना लें, जिसमें सभी जरूरी बातें शामिल हों कि आपके हैंडवॉश में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.