इस आसान तरीकों से घर पर चेक करें शरीर में कितना है विटामिन सी लेवल, देखने होंगे बस ये 5 लक्षण

How to check vitamin c level yourself: विटामिन-सी हमारी सेहत के लिए जरूरी विटामिन्स में से एक है। इसकी कमी होने पर कई तरह के रोग हमें घेर लेते हैं, आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर में अपना विटामिन-सी का लेवल चेक कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : November 17, 2023 2:46 PM IST

यदि आपके शरीर में विटामिन-सी का लेवल कम हो जाए तो इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वहीं यदि इसका लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाए तब भी यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। इसलिए हमेशा विटामिन-सी का लेवल सामान्य बना रहे ये बहुत जरूरी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप घर बैठे विटामिन-सी के लेवल का पता लगा सकते हैं।

कैसे चेक करें विटामिन सी का लेवल (How to chek vitamin c level yourself)

त्वचा का खुरदरा होना

विटामिन सी हमारे शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। जो हमारी त्वचा के लिए जरूरी प्रोटीन है। यदि आपकी त्वचा रूखी और बेजान होती जा रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके शरीर में विटामिन-सी का लेवल कम हो रहा है।

नाखूनों में लाल धब्बे और रेखाएं

यदि आपके नाखूनों में लाल धब्बे और रेखा दिखाई दे रहे हैं और आपके नाखून चपटे होते जा रहे हैं तो ये आपके शरीर में हुई विटामिन-सी की कमी को दिखाते हैं।

घाव का धीरे-धीरे ठीक होना

चूंकि विटामिन सी कमी के कारण हमारे शरीर में कोलेजन का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता है, यही कारण है कि जब हमें चोट लग जाती है तो उसे ठीक होने में काफी समय लगता है। इसके अलावा भी कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

पाचन संबंधी समस्या

यदि आपको पाचन संबंधी किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन-सी का लेवल बढ़ गया हो। अधिक मात्रा में विटामिन-सी का सेवन करने से उल्टी, दस्त, बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

किडनी स्टोन

यदि आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा विटामिन सी का लेवल है तो इसे आपका शरीर ऑक्सालेट नाम के अपशिष्ट पदार्थ में बदल देता है। जिसे हमारी किडनी फिल्टर करने का काम करती है। जब यह हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में बनने लगता है तो ये किडनी स्टोन का कारण भी बन जाता है।

Disclaimer- यह लेख आपको केवल साधारण जानकारी प्रदान करता है। लेख में बताए गए लक्षणों से आप अपना विटामिन-सी का लेवल चैक कर सकते हैं लेकिन यह कोई चिकित्सा परीक्षण नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी सही और सटीक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।