Sugar ki Janch Kaise Kare:डायबिटीज आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है। डायबिटीज में शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता है। या फिर शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसकी वजह से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। इस स्थिति में शरीर में शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। डायबिटीज शरीर के अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। यह लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को समय-समय पर शुगर लेवल की जांच जरूर करवानी चाहिए। बार-बार बाहर से शुगर की जांच करवाना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही शुगर की जांच करवा सकते हैं। आइए, जनरल फिजिशियन एवं इम्युनाइजेशन ऑफिसर, नॉर्थ ईस्ट जिला, नई दिल्ली के डॉ. पियूष मिश्रा से जानते हैं इसके बारे में-
घर पर शुगर कैसे चेक करें?
Ghar Par Sugar Kaise Check Kare: घर पर शुगर की जांच करना बेहद आसान है। घर पर शुगर की जांच करने के लिए ग्लूकोमीटर की इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि यह एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है। इस उपकरण की मदद से कुछ सेकेंड में ही ब्लड शुगर लेवल की जांच हो जाती है।
शुगर की जांच करने के लिए सबसे पहले हाथों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब टेस्ट स्ट्रिप को मीटर में लगाएं। लैंसिंग डिवाइज से अपनी उंगली की टिप में एक छोटा सा छेद करें। जो खून निकलेगा, उसे स्ट्रिप पर रखें। कुछ सेकेंड में मीटर पर ब्लड शुगर लेवल दिख जाएगा। आपको हर बार नई स्ट्रिप और सूई का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
डायबिटीज के लक्षण क्या होते हैं?
बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, थकान और कमजोरी, धुंधला दिखाई देना आदि डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, घावों को भरने में देर लगना भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। डायबिटीज की वह से हाथों और पैरों में झुनझुनाहट भी हो सकती है।
शुगर का लेवल कितना होना चाहिए?
खाली पेट (Fasting): 70–99 mg/dL (नॉर्मल), 100–125 (प्री-डायबिटिक), 126+ (डायबिटिक)
खाने के 2 घंटे बाद: 140 mg/dL से कम (नॉर्मल), 140–199 (प्री-डायबिटिक), 200+ (डायबिटिक)
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए?
हरी पत्तेदार सब्जियां
साबुत अनाज (ब्राउन राइस, ओट्स)
दालें, टोफू, अंडे
फल सीमित मात्रा में
अधिक पानी और फाइबर युक्त भोजन
डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए?
मीठे पदार्थ
सफेद ब्रेड, मैदा और रिफाइंड चीजें
डीप फ्राइड चीजें
प्रोसेस्ड फूड
शराब और धूम्रपान से दूरी रखें
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.