Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर हार्ट ब्लॉकेज कैसे चेक करें? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण

Heart Blockage: आजकल कई लोग हृदय रोगों से जूझ रहे हैं। हार्ट ब्लॉकेज भी इसमें एक है। जानें, हार्ट ब्लॉकेज का कैसे पता करें?

घर पर हार्ट ब्लॉकेज कैसे चेक करें? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण
VerifiedVERIFIED By: Dr. Raman Kumar

Written by Anju Rawat |Published : July 2, 2025 3:58 PM IST

Heart Blockage in Hindi: हृदय हमारे शरीर का एक महत्वूपर्ण अंग है। इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। जब भी हृदय में कोई गड़बड़ होती है, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। आजकल गलत खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से कई लोग हृदय रोगों से जूझ रहे हैं। कोई हाई ब्लड प्रेशर, तो कोई हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं। वहीं, आजकल हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले भी बढ़ रहे हैं। इन दिनों हार्ट ब्लॉकेज भी एक आम समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हृदय के विद्युत संकेतों में रुकावट आ जाती है। इसकी वजह से हृदय की धड़कन अनियमित हो जाती है और धीमी हो जाीत है। इसकी वजह से व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए आपको हार्ट ब्लॉकेज की जांच जरूर करवानी चाहिए। आइए, डॉ. रमन कुमार, चेयरमैन, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया से जानते हैं-

घर पर हार्ट ब्लॉकेज कैसे चेक करें?

घर पर हार्ट ब्लॉकेज की जांच करने का कोई तरीका नहीं है। इसकी जांच डॉक्टर द्वारा अस्पताल में ही की जा सकती है। लेकिन, हार्ट ब्लॉकेज होने पर व्यक्ति को कुछ संकेत और लक्षणों का अनुभव होता है। अगर व्यक्ति इन लक्षणों को समझ जाए, तो इससे हार्ट ब्लॉकेज का समय पर पता लगाया जा सकता है। वहीं, नियमित तौर पर हार्ट चेकअप करवाकर भी हार्ट ब्लॉकेज का पता लग सकता है। घर पर हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए आप नियमित रूप से ब्लड प्रेश और पल्स चेक करें। अगर आपको सीढ़ियां चढ़ते समय सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द जैसी समस्याएं हो, तो भी एक बार हार्ट का चेकअप जरूर करवाएं। 

हार्ट अटैक से 1 महीने पहले क्या होता है?

हार्ट अटैक कभी भी अचानक नहीं आता है। हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर हमें कुछ संकेत जरूर देता है। इसके लक्षण कुछ महीने पहले से दिखने शुरू हो जाे हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज न कर देते हैं। 

Also Read

More News

हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, थकान, पसीना आना और चक्कर आना शुरुआती लक्षण होते हैं। अगर आपको इन लक्षणों का अनुभव हो तो बिल्कुल नजरअंदाज न करें। 

हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं?

हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

हार्ट ब्लॉक कितनी स्टेज होती है?

हार्ट ब्लॉक की तीन स्टेज होती है। इसमें पहली डिग्री, दूसरी डिग्री और तीसरी डिग्री शामिल हैं। तीसरी डिग्री बेहद गंभीर स्थिति है। यह जानलेवा भी हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।