बुखार हुआ हैं तो इस अंग पर भूलकर भी न लगाएं थर्मामीटर, कभी सही और सटीक नहीं मिलेगा टेम्परेचर

how to check fever in covid19 in hindi : ऑफिस, ट्रेनों, मॉल, एयरपोर्ट जैसे सार्वजनिक स्थलों पर माथे व कलाई के जरिए बुखार जांचा जा रहा है लेकिन ये सही तरीका नहीं है बल्कि आपको इन 2 जगहों पर लगाकर टेम्परेचर चेक करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 12, 2021 1:36 PM IST

How to check fever in covid19 in hindi : कोरोनावायरस के सबसे आम लक्षणों में से एक बुखार को जांचने के लिए आप शरीर के किस अंग पर प्रयोग करते हैं? भले ही बुखार की स्थिति में आप थर्मल स्कैनर को माथे पर लगाकर चेक करते होंगे लेकिन इसका परिणाम सटीक आए इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि आपके सामने जो नंबर आए वो भी गलत हो। बहुत से अध्ययन बताते हैं कि माथे पर लगाकर शरीर का तापमान जांचना कोरोनावायरस के बुखार की जांच का सबसे अच्छा तरीका नहीं है। ऑफिस, ट्रेनों, मॉल, एयरपोर्ट जैसे सार्वजनिक स्थलों पर माथे व कलाई के जरिए बुखार जांचा जा रहा है लेकिन ये सही तरीका नहीं है बल्कि आपको इन 2 जगहों पर लगाकर टेम्परेचर चेक करना चाहिए।

​क्यों ठीक नहीं माथे पर तापमान जांचना

इंफ्रारेड थर्मामीटर या फिर स्कैनर से मिलने वाले नतीजों पर एक्सपर्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं जैसे उपकरण के रिजल्ट्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल अगर इस उपकरण को गलत दूरी से प्रयोग किया जाए तो गलत परिणाम की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट शरीर की इन दो जगहों पर स्कैनर से तापमान की जांच करने को कहते हैं।

इन जगहों पर लगाएं थर्मामीटर

एक्सपेरिमेंटल फिजियोलॉजी (Experimental Physiology ) जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, तापमान जांचने के लिए उंगली और आंखें ही सिर्फ ऐसी जगह हैं, जहां बुखार का सटीक परिणाम आ सकता है।

​इन दो जगह से मिलते हैं सटीक परिणाम

शोधकर्ताओं मानते है कि ये दो अंग ही शरीर के बढ़ते तापमान में वृद्धि को सटीकता के साथ बता सकते हैं। बता दें कि इन दिनों शरीर के तापमान में एक डिग्री का भी बढ़ना वायरस से संक्रमित होने का संकेत हो सकता है। शरीर के इन दो अंगों से गलत परिणाम मिलने की संभावना में काफी कमी देखी गई है।

आखिर क्यों होता है ऐसा

दरअसल आंखें शरीर के बाकी अंगों की तुलना में ज्यादा टेम्प्रेचर रिकॉर्ड करती हैं और दूसरी तरफ अंगुली हमारे शरीर के पेरीफेरल मार्ग पर स्थित होती हैं, इसलिए इनपर तापमान बिल्कुल सटीक तरीके से तापमान रिकॉर्ड करती हैं।

​कैसे करें सही तापमान रिकॉर्ड

माथे पर से शरीर का तापमान रिकॉर्ड करना कभी-कभी गलत परिणाम दिखा सकता है। माथे पर किसी चोट के होने या फिर गर्मी -सर्दी से भी तापमान में उतार- चढ़ाव आ जाता है। इसलिए बुखार है या नहीं इस उपकरण से जानने में दिक्कत हो सकती है। आप शऱीर के इन दो अंगों से टेम्प्रेचर रिकॉर्ड कर सकते हैं, जो सटीक परिणाम देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source