... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 12:54 PM IST
अगर आपका जंगलों और पहाड़ों में घूमना काफी ज़्यादा या अक्सर होता है और आप झीलों-नदियों में तैरते हैं, तो आपके शरीर में एक जोंक या लीच चिपकने का डर भी अधिक होता है। जोंक हमारी त्वचा से चिपक जाती हैं और उन्हें साफ करना आसान नहीं हैं। इन नन्हें जीवों को हटाने के लिए आपको क्या करना चाहिए यही बता रहे हैं हम इसे आर्टिकल में।
#1. जंगल में दलदल या गीले हिस्सों में जाने से बचें, जहां जोंक होने की संभावना अधिक होती है। पेड़ों और पौधों को छूने से बचें और जब भी जंगल में या जंगल के आसपास हों तो अपने शरीर को देखते रहें। तालाब और नाले में तैरते समय भी इस बात का ध्यान रखें।
#2. हमेशा पूरी बांह या बाजू वाले कपड़े और पैंट पहनें। क्योंकि जोंक शरीर के खुले हिस्सों में ही चिपकता है। आप दस्ताने पहनें और सिर को भी कवर करने की कोशिश करें। इसके अलावा, एहतियाती उपाय के तौर पर बंद जूतें पहनें।
#3. हालांकि ज्यादातर लोग इंसेक्ट रिपलेंट स्प्रे लगाते हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल ना करने की कोशिश करें। क्योंकि यह अभी तक साबित नहीं हुआ है यह काम करता है या नहीं। इसकी बजाय, अपने मोज़े में तम्बाकू डालकर या अपने हाथों और पैरों पर साबुन लगाने की कोशिश करें।
अगर किसी वजह से जोंक बदन पर चढ़ या चिपक जाए तो इन 4 टिप्स का ध्यान रखें।
1. इसे खींचने की कोशिश न करें क्योंकि यह आपके शरीर से चिपका होता है। हो सकता है कि वह आपकी चमड़ी में धंसा हो, और उसे निकालने से तकलीफ हो सकती है।
2. जोंक पर नमक डालने की ना सोचें कि इसकी पकड़ ढीली हो जाएगी और वह गिर जाएगी लेकिन ऐसा नहीं होता।
3. एक रिपेलेंट या शैम्पू का इस्तेमाल ना करें।यह मदद कर सकता है लेकिन इससे त्वचा पर खून भी निकल सकता है, जिससे गंभीर संक्रमण हो सकता है।
4. जोंक को जलाने जैसी तकनीकों के उपयोग से दूर रहें। क्योंकि इसका फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। यह आपकी सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है और खून वाली उल्टी कर सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.