Heat Wave: गर्म हवाओं और लू से कैसे बचें: जानिए लू से पहले, लू के दौरान और बाद बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए
Heat Wave: गर्म हवाओं और लू से कैसे बचें: जानिए लू से पहले, लू के दौरान और बाद बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए
आइए जानते हैं गर्मियों में कैसे आप अपने आप को लू से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं लू के पहले, दौरान और बाद में आपको किन किन सावधानियों को बरतना चाहिए ताकि इस समय खुद को बचा सकें।
Written By: Atul Modi | Published : May 3, 2022 8:29 PM IST
गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा गर्मी होती है। गर्मियों का ज्यादा लंबा समय लोगो के लिए भयंकर और बहुत परेशान करने वाला हो जाता है। ज्यादा समय गर्मी में रहने से आपकों बहुत सी मुश्किलों का समाना करना पड़ सकता है जैसे गर्मी से तापमान का बढ़ना और गर्मी की वजह से शरीर अकड़ जाना, गर्मी की वजह से थकावट आदि। गर्मियों की लू से बचने के लिए हमें पानी पीते रहना चाहिए बिना और ठंडी जगह पर रहना चाहिए। बिना प्यास लगे भी पानी पीते रहना चाहिए और हमारे घर पर बच्चों और बूढ़े व्यक्तियों का भी ध्यान रखना चाहिए कि वो पानी पी रहे हैं या नहीं। बिजली कट होने की स्थिति में अपने आप को तैयार रखे। ज़रूरी समान को अपने पास रखें ताकि इस मौसम में आसानी से गुजारा किया जा सके। आइए जानते हैं गर्मियों में कैसे आप अपने आप को लू से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं लू के पहले, दौरान और बाद में आपको किन किन सावधानियों को बरतना चाहिए ताकि इस समय खुद को बचा सकें।
लू के पहले
गर्मियों के मौसम की खबर अपने आस पास के स्थानीय अखबार और मौसम न्यूज चैनल पर देखते रहे ताकि आपको तापमान का सही अंदाजा लगता रहे।
गर्मियों के मौसम की रिपोर्ट जैसे भारत पर्यावरण द्वारा बताई जाती है की दिन और रात के मौसम में लगातार क्या परिवर्तन आ सकता है और आप अगले दिन दिन में मौसम से क्या उम्मीद लगा सकते हैं।
ह्यूमिडेक्स रेटिंग तापमान और नमी को बताती है कि औसत एक व्यक्ति को मौसम कितना गर्म लग सकता है।
गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले कैसे खुद को गर्म लू से सुरक्षित रखें?
गर्मियों की लू से बचने के लिए एसी या पंखे का इंतजाम कर लें। अगर संभव हो तो कूलर का प्रयोग करना शुरू करें।
पानी की कमी और गर्मियों से होने वाली बीमारियो से बचने के लिए आपको बहुत सारे तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
लू के दौरान
बिना प्यास लगे भी पानी पीते रहना चाहिए।
हमारे घर पर बच्चों और बूढ़े व्यक्तियों का भी ध्यान रखना चाहिए कि वो पानी पी रहे हैं या नहीं।
बिजली कट होने की स्थिति में अपने आप को तैयार रखे। ज़रूरी समान को अपने पास रखें ताकि इस मौसम में आसानी से गुजारा किया जा सके।
धूम्रपान और शराब को पीने से बचना चाहिए क्योंकि ये हमारे शरीर में पानी की कमी कर देते है।
गर्मियों में दिन के समय बाहर न निकले। आमतौर पर सुबह 10 बजे के बाद और दोपहर के 3 बजे से पहले ही बाहर आने जाने का काम करें।
लू के बाद
गर्मियों मे हमे हल्के और खुले कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा का संचार अच्छे से हो सके।
घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करे।
अपने आस पड़ोस और रिश्तेदारों की भी खबर रखें खासकर जो ज्यादा रिस्क में हो।
अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पिएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.