घर के अंदर कैसे फैलता है कोरोना वायरस, जानिए इससे बचाव के उपाय

अगर आपको लगता है कि आप घर में कोविड-19 से सुरक्षित हैं तो ऐसा नहीं है। आप और भी ज्यादा खतरे में हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 27, 2020 2:22 PM IST

जैसे कि हम जानते हैं कि कोविड 19 का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। हमें अब भी सावधानियां बरतने की सख्त आवश्यकता है। वैज्ञानिक न केवल वैक्सीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि हर रोज यह भी पता लगा रहे हैं कि यह वायरस किन किन नए तरीकों के माध्यम से फैल सकता है। हाल ही में यह भी पता चला है कि हमें अब इस वायरस से न केवल अपने घरों के बाहर खतरा है बल्कि अपने घरों के अंदर भी खतरा है। तो आज हम जानेंगे की आप को अपने घर के ही अंदर वायरस से किस प्रकार का खतरा है।

घर के अंदर कैसे फैलता है कोरोना वायरस संक्रमण

यह वायरस मुख्य तौर से लोगों को छींकने व खांसने की बूंदों से फैलता है। यह बूंदे एक लंबे सफर को तय कर सकती हैं। पहले हम एक दूसरे से 6 फीट की दूरी बना कर रखते थे परन्तु अब इतना अंतर भी काफी नहीं है।

यदि आप के घर कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो इस वायरस से संक्रमित है और उसे यह बात नहीं पता है तो वह खांसते, छींकते या बोलते समय अपनी ड्रॉपलेट को आप तक पहुंचा सकता है या फिर यदि आप उनसे दूर भी बैठे हैं तो वह जिस जगह पर बैठे हैं या जिन जिन चीजों को उन्होंने छुआ है, उनसे भी आप संक्रमित हो सकते हैं और वायरस आप के घर के अंदर पहुंच सकता है।

क्या कहती है नई रिसर्च

हाल ही में सीडीसी द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक 24 घंटे की अवधि में यदि कोई व्यक्ति 6 फीट की दूरी पर भी 15 मिनट से अधिक समय साथ है तो, भी उसे संक्रमण का खतरा है।

अतः बहुत ही अधिक सम्भावना है कि अब वायरस घर के अंदर भी घुस सकता है। वायरस हवा के द्वारा ट्रैवेल कर सकता है और न केवल 6 फीट तक बल्कि उससे भी ज्यादा दूर तक। अतः आप को अब अपना दोगुना ख्याल रखना होगा।

कई अन्य कारक भी इस संभावना को प्रभावित करते हैं जैसे कि क्या एक या दोनों लोग मास्क पहने हुए हैं, संक्रमित व्यक्ति खांस रहा है या अन्य लक्षण दिखा रहा है?

हालांकि "छह फीट दूरी वाला नियम"; एक सहायक दिशा निर्देश है। लेकिन जो आपके घर के सदस्य नहीं हैं उनसे दूरी बनाना आवश्यक है।

घरों में वायु द्वारा संक्रमण कैसे फैलता है?

क्योंकि अब वायरस घरों में भी हवा के द्वारा फैलने लगा है, इसलिए घर में रहने वाले लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है। इस वायरस के हवा में कई देर तक जिंदा रहने के भी चांस होते हैं। इसलिए यह लोगों के लिए अधिक रिस्की है।

परन्तु इस प्रकार आप के संक्रमित होने की सम्भावना काफी कम होती है। इसलिए आप को डरने कि आवश्यकता नहीं है परन्तु आप को सावधानियां जरूर बरतनी होंगी।

घरों में अपनी सुरक्षा का प्रबन्ध कैसे करें?

चाहे आप घर से बाहर हों या अंदर आप को हर जरूरी सुरक्षा प्रबन्ध करने होंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। चाहे आप घर के अंदर ही क्यों न हो। समय समय पर हाथ धोते रहें व स्वयं को सैनिटाइज करते रहें। यदि आप आवश्यक सावधानियां बरततें हैं तो आप के घर वायरस फैलने की सम्भावना बहुत ही कम होती है।

COVID-19 को रोकने के लिए कौन सी सावधानियां वास्तव में आवश्यक हैं?

  • बीमार लोगों के सम्पर्क में आने से बचें।
  • अपनी आंख, नाक व मुंह को हाथ लगाने से बचें।
  • यदि बीमार हैं तो घर पर ही रहें।।
  • खांसते व छींकते समय टिश्यू का प्रयोग करें व फिर उसे कूड़े में फेंक दें।
  • अपने हाथों को साबुन से धोते रहें।
  • मास्क पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
  • भीड़ भरे इनडोर स्थानों से बचें। बार-बार हाथ धोएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source