... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 2, 2017 6:37 PM IST
शुगर आपकी रोजाना की डायट का एक बड़ा हिस्सा है। कई सारे प्रोसेस्ड फूड्स में शुगर होती है। क्या आप जानते हैं कि शुगर का आपके दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है? करनाल स्थिति भारती हॉस्पिटल में कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ एंडोक्राइन सोसाइटी के प्रेसिडेंट डॉक्टर संजय कालरा आपको बता रहे हैं कि शुगर से आपको किस तरह हार्ट प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
चीनी से ऐसे प्रभावित होता है आपका स्वास्थ्य
कई ऐसे अध्ययन हैं जिनमें यह बताया गया है कि चीनी और नमक से आपके दिल के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा चीनी खाना आर्टिरियल वाल्स की इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकता है, जो लंबे समय तक ब्लड वेसल्स की इन्फ्लेमेशन पैदा कर सकता है और आपको हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। इसके अलावा शुगर खाने से वजन बढ़ने का भी खतरा होता है। वजन बढ़ने से आपको ना केवल डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का खतरा होता है बल्कि इससे आपके दिल पर भी दबाव बनता है। एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों को एडेड शुगर से 17 से 21 फीसदी कैलोरी मिलती थी, उनमें कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा लगभग 38 फीसदी अधिक था।
चीनी का सेवन कम कैसे करें?
इसका सेवन कम करने का सबसे बेहतर तरीका प्रोसेस्ड शुगर को कम करना और उसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सिंपल शुगर से रिप्लेस करना है। फल और कुछ अन्य चीजों में नैचुरल शुगर होता है जो कि हानिकारक नहीं होता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.