तनाव और देर रात तक जागना दिल को कैसे नुकसान पहुंचा रहा है?
अगर आप तनाव में रहते हैं और रात में भी देर से सोते हैं, तो आपके दिल को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। जानें, कैसे?
आजकल की तेज और भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना और हर समय तनाव में रहना बहुत आम हो गया है। काम का दबाव, स्ट्रेस, मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करना, नींद को प्रभावित कर रहा है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से तनाव और स्ट्रेस भी बना रहता है। कई लोग इन छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, इन आदतों और तनाव में रहने की वजह से दिल की सेहत पर सीधा असर पड़ता है।
तनाव दिल को कैसे नुकसान पहुंचाता है?
लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में ऐसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन काफी तेज हो जाती है। इतना ही नहीं, तनाव में रहने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक तनाव में रहता है, तो इससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है। इससे दिल की नसों को नुकसान पहुंचता है और आगे चलकर हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
देर रात तक जानगा दिल को कैसे नुकसान पहुंचाता है?
सिर्फ तनाव ही नहीं, देर रात तक जागने की वजह से भी हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकता है। जब कोई व्यक्ति देर रात में सोता है और उसकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, नींद के दौरान शरीर और दिल दोनों को आराम मिलता है। लेकिन, देर रात में सोने से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की धड़कन भी अनियमित हो सकती है। इसकी वजह से आपको थकान और कमजोरी जैसा महसूस हो सकता है।
आपको बता दें कि जब कोई व्यक्ति तनाव में रहता है और उसकी नींद भी पूरी नहीं होती है, तो यह स्थिति बेहद गंभीर रूप दिल की सेहत को प्रभावित कर सकती है। कई बार तनाव की वजह से नींद नहीं आती है और इससे तनाव ज्यादा बढ़ जाता है। अगर किसी व्यक्ति में यह चक्र देखने को मिल रहा है, तो इससे दिल पर गहरा असर पड़ सकता है। यह स्थिति दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है।
दिल को स्वस्थ कैसे बनाएं रखें?
- दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ छोटे-छोटे बदलाव जरूर करने चाहिए।
- रोज समय पर सोएं और कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें।
- सोने से एक घंटे पहले मोबाइल फोन या स्क्रीन का इस्तेमाल न करें।
- सुबह उठकर मेडिटेशन और प्राणायाम जरूर करें।
- तनाव कम करने के लिए आप योग और एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
- दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बैलेंस डाइट लें।
Highlights:
- दिल की सेहत को बेहतर रखने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है।
- हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए तनाव कम करना बहुत जरूरी है।
- मेडिटेशन और प्राणायाम से दिल की सेहत में सुधार करें।
अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे, तो दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आप अपनी आदतों को सुधार लें, तो दिल से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। एक स्वस्थ दिल के लिए अच्छी नींद और तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है।