
डॉ. अमित भूषण शर्मा
डॉ. अमित भूषण शर्मा गुरुग्राम के सबसे प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट में से एक हैं। उन्हें टाइम्स मीडिया ... Read More
Written By: Dr. Amit Bhushan Sharma | Published : April 14, 2026 7:16 PM IST
Image credits by: heart health
आजकल की तेज और भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना और हर समय तनाव में रहना बहुत आम हो गया है। काम का दबाव, स्ट्रेस, मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करना, नींद को प्रभावित कर रहा है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से तनाव और स्ट्रेस भी बना रहता है। कई लोग इन छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, इन आदतों और तनाव में रहने की वजह से दिल की सेहत पर सीधा असर पड़ता है।
लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में ऐसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन काफी तेज हो जाती है। इतना ही नहीं, तनाव में रहने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक तनाव में रहता है, तो इससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है। इससे दिल की नसों को नुकसान पहुंचता है और आगे चलकर हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
सिर्फ तनाव ही नहीं, देर रात तक जागने की वजह से भी हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकता है। जब कोई व्यक्ति देर रात में सोता है और उसकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, नींद के दौरान शरीर और दिल दोनों को आराम मिलता है। लेकिन, देर रात में सोने से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की धड़कन भी अनियमित हो सकती है। इसकी वजह से आपको थकान और कमजोरी जैसा महसूस हो सकता है।
आपको बता दें कि जब कोई व्यक्ति तनाव में रहता है और उसकी नींद भी पूरी नहीं होती है, तो यह स्थिति बेहद गंभीर रूप दिल की सेहत को प्रभावित कर सकती है। कई बार तनाव की वजह से नींद नहीं आती है और इससे तनाव ज्यादा बढ़ जाता है। अगर किसी व्यक्ति में यह चक्र देखने को मिल रहा है, तो इससे दिल पर गहरा असर पड़ सकता है। यह स्थिति दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है।
अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे, तो दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आप अपनी आदतों को सुधार लें, तो दिल से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। एक स्वस्थ दिल के लिए अच्छी नींद और तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.