
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 13, 2026 11:26 AM IST
Medically Verified By: Dr. B. L. Jangid
शहरों में खारा पानी एक बड़ी समस्या बन रहा है।
How Saltwater Affects Your Hair and damage of Scalp : क्या आपके बाल लगातार पतले होते जा रहे हैं? जब भी आप बालों को धोते हैं, तो एक बड़ा सा बालों का गुच्छा आपके फर्श और नाली पर नजर आता है? इन सवालों के जवाब हां है और आप झड़ते बालों को रोकने के लिए कई प्रकार के शैंपू, तेल और कंडीशनर बदलकर देख चुके हैं, लेकिन आपको किसी प्रकार का परिणाम नहीं मिल रहा है, तो एक पल के लिए ठहर जाइए। क्योंकि झड़ते, पतले होते और गिरते हुए बालों का मुख्य कारण शैंपू, कंडीशनर नहीं बल्कि आपके बाथरूम में छिपा हुआ एक दुश्मन है। यह दुश्मन कोई और नहीं बल्कि आपके नल से आने वाला हार्ड वॉटर है। दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ का कहना है कि देश के विभिन्न शहरों में इन दिनों हार्ट वॉटर यानी की खारा पानी बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। खारे पानी से बाल धोने के कारण स्कैल्प के ऊपर एक परत चढ़ जाती है। इससे खुजली की समस्या बढ़ती है। जिसके कारण बालों के झड़ने, गिरने और टूटने की परेशानी बढ़ती है।
एक रिसर्च बताती है कि जिस पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और नमक (सोडियम) की मात्रा सामान्य से ज्यादा पाई जाती है, उसे खाना पानी भी कहा जाता है। कई बार खाना पानी पीने में सामान्य जैसा ही लग सकता है, लेकिन यह बालों और त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है। खारा पानी से बाल धोने से शैंपू पूरी तरह से अपना असर नहीं दिखा पाता है।
खारे पानी के कारण स्कैल्प पर एक परत जम जाती है।
खारे पानी से बाल धोने का असर तुरंत नहीं नजर आता है। खारा पानी धीरे- धीरे स्कैल्प को डैमेज करता है। इससे बालों का झड़ना और गिरना शुरू हो जाता है।
डॉ. बीएल जांगिड़ का कहना है कि खारे पानी में मौजूद नमक और मिनरल्स जब स्कैल्प से संपर्क बनाते हैं, तो इससे स्कैल्प की प्राकृतिक नमी समय के साथ खत्म होने लगती है। इसके कारण स्कैल्प ड्राई हो जाती है और बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। स्कैल्प के सूखने से बालों का प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है।
खारे पानी में मौजूद मिनरल्स और नमक बालों की संरचना (Hair Structure) को नुकसान पहुंचाती है। इससे बाल टूटने और गिरने लगते हैं। जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि खारा पानी स्कैल्प को डैमेज कर देता है।
खारे पानी में मौजूद मिनरल्स और नमक की अधिकता स्कैल्प पर एक मोटी परत बना देती है। इससे बाल भारी और बेजान बन जाते हैं। खारे पानी के कारण स्कैल्प पोषक तत्वों को सही से नहीं ले पाता है, इससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं।
खारे पानी के कारण बालों में डैंड्रफ और खुजली की परेशानी बढ़ती है। खारे पानी से स्कैल्प पर जलन भी बढ़ती है। यह भी बाल झड़ने की बड़ी वजह बनता है।
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि खारे पानी में झाग कम बनता है, जिससे शैम्पू सही से काम नहीं करता है। इससे बाल ठीक से साफ नहीं होते और डैमेज बढ़ता है। बालों के कमजोर होने पर झड़ने और गिरने की परेशानी बढ़ती है।
तो समझ गए आप कि बालों के झड़ने और गिरने के पीछे शैंपू, कंडीशनर से ज्यादा खारा पानी जिम्मेदार है। इसलिए आज ही इसे संतुलित करने के लिए काम करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
ज्यादा नमी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं, ऐसे में बालों को झड़ने व टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
जी हां, मेथी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो हेयर ग्रोथ को बूस्ट करता है और उन्हें झड़ने से रोकता है।
अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो सही तेल से स्कैल्प मसाज करें, स्ट्रेस न लें, आयरन और फोलेट रिच फूड खाएं और केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.