प्रोसेस्ड फूड है मीठा जहर, आपको बना रहा है मोटा- स्टडी
प्रोसेस्ड फूड है मीठा जहर, आपको बना रहा है मोटा- स्टडी
प्रोसेस्ड फूड में कई प्रकार की चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। यह छुपी हुई चीनी शरीर में धीरे- धीरे फैट को स्टोर कर देती है। इससे वजन और मोटापा बढ़ता है।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 22, 2026 6:06 PM IST
प्रोसेस्ड फूड स्वाद में भले ही अच्छा लगे, लेकिन यह धीरे-धीरे शरीर के लिए “मीठा जहर” बन सकता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच ऑफिस और घर को संभालते हुए कब हम लोग प्रोसेस्ड फूड के जाल में फंस जाते हैं, हमें पता ही नहीं चलता है। दरअसल, पैकेट वाले स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक्स, बेकरी आइटम और रेडी-टू-ईट खाना न सिर्फ हम लोगों के समय को बचाने में मदद करता है, बल्कि रोजमर्रा के खानपान को आसान भी बना देता है। प्रोसेस्ड फूड बेशक से सुविधाजनक लगे, लेकिन धीरे- धीरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो एंशुट्ज द्वारा की गई रिसर्च ने प्रोसेस्ड फूड को मीठा जहर करार दिया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि प्रोसेस्ड फूड में छिपी हुई शुगर, ट्रांस फैट और केमिकल्स शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाते हैं और मोटापे (Obesity) की ओर लेकर जाते हैं। मोटापे के कारण डायबिटीज, कैंसर जैसे कई बीमारियां होने का खतरा कई गुना ज्यादा होता है।
प्रोसेस्ड फूड में नमक का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
प्रोसेस्ड फूड को मीठा जहर क्यों कहा जाता है?
छिपी हुई शुगर (Hidden Sugar)- रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बाजार में मिलने वाले विभिन्न प्रकार के प्रोसेस्ड फूड के पैकेट में अलग- अलग नाम से चीनी छपी हुई होती है। कुछ पैकेट पर हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप (HFCS), डेक्सट्रोज और माल्टोज होता है। यह सभी चीजें एक प्रकार की चीनी होती है, जो शरीर में फैट को बढ़ावा देती है। ज्यादा चीनी मोटापा और बढ़ते हुए वजन का कारण बन सकती है।
ट्रांस फैट और खराब फैट- भारतीय बाजार में बिकने वाले ज्यादातर प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट पाया जाता है। ट्रांस फैट और खराब फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे मोटापे का खतरा ज्यादा होता है।
ज्यादा नमक- प्रोसेस्ड फूड में नमक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी रुकता है। इससे सूजन और वजन बढ़ने की समस्या होता है।
प्रोसेस्ड फूड से मोटापा कैसे बढ़ता है?
रिसर्च बताती है कि 10 में से लगभग 9 पैकेज्ड बंद प्रोसेस्ड फूड में सिर्फ हाई कैलोरी फैट होती है। इस प्रकार की चीजों में पोषण शून्य होता है। आप चाहे कितना भी ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड खा लें, लेकिन शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते। इससे मोटापा बढ़ता है।
प्रोसेस्ड फूड में फाइबर की मात्रा नहीं होती है। फाइबर न होने के कारण प्रोसेस्ड फूड खाने से आपको बार- बार भूख लगती है। इससे ओवरईटिंग बढ़ती है। जाहिर सी बात है जब आप ज्यादा खाएंगे तो वजन भी बढ़ेगा ही।
प्रोसेस्ड फूड खाने से ब्लड शुगर स्पाइक भी तेजी से होता है। इसके कारण इंसुलिन रिलीज होता है। इंसुलिन शरीर में फैट स्टोरेज को बढ़ावा देकर मोटापा और वजन बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं।
प्रोसेस्ड फूड घ्रेलिन (Hunger Hormone) और लेप्टिन (Satiety Hormone) को प्रभावित करता है, जिससे आप चाहे कितना भी खाना क्यों न खा लें, आपकी भूख कंट्रोल नहीं होती है और आपका वजन बढ़ता चला जाता है।
प्रोसेस्ड फूड के कारण सिर्फ मोटापा नहीं बढ़ रहा है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बनता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि मोटापा मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इसमें शामिल हैः
डायबिटीज का खतरा
हाई ब्लड प्रेशर
दिल की बीमारियां
फैटी लिवर और लिवर की बीमारी
पाचन की बीमारी
रिसर्च के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि प्रोसेस्ड फूड पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए जहां तक संभव हो प्रोसेस्ड फूड से दूरी ही बनाकर रखें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.