किडनी को रखना है हेल्दी तो रोज पिएं इतना पानी, डॉक्टर ने बताई लिमिट

World Kidney Day 2026: 12 मार्च को जब वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कितने लीटर पानी पीना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : March 30, 2026 1:14 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Soubeer Ghosh

नई दिल्ली के द्वारका स्थित पीएसआरआई हॉस्पिटल के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. सौबीर घोष का कहना है कि शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग खाने और रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पर ध्यान नहीं देते हैं। 12 मार्च को जब वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कितने लीटर पानी पीना जरूरी है।

किडनी को हेल्दी रखने के लिए 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

  1. डॉ. सौबीर घोष के अनुसार, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए व्यक्ति को दिनभर में लगभग 3 से 3.5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह मात्रा हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं होती। 1 दिन में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कितना पानी पीना चाहिए, यह पूरी तरह से व्यक्ति की उम्र, उसकी फिजिकल एक्टिविटी, वजन, मौसम और मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करता है।
  2. गर्मियों के मौसम में पसीना ज्यादा निकलने की वजह से शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है, इसलिए इस समय पानी की मात्रा बढ़ाना जरूरी होता है।
  3. पर्याप्त पानी पीने से शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी पर दबाव कम पड़ता है और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हो सकता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो यूरिन गाढ़ा हो जाता है और इससे किडनी पर असर पड़ सकता है।

जरूरत से ज्यादा पानी पीना है नुकसानदायक

डॉक्टर कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की बीमारी नहीं है, तो उनके लिए 1 दिन में 3 लीटर पानी पीना काफी ह हालांकि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी हमेशा फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियां, हार्ट प्रॉब्लम या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें डॉक्टर पानी की मात्रा सीमित रखने की सलाह देते हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पहले से किडनी की बीमारी है, तो उसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही पानी पीना चाहिए।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए केवल पानी पीना ही नहीं, बल्कि एक संतुलित जीवन शैली अपनाना भी जरूरी है। किडनी को स्वस्थरखने के लिए नीचे बताए गए उपायों को अपनाएं।

- रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज और योग करें।

- खाने में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें।

- ज्यादा तेल मसालों की बजाय संतुलित आहार को तवज्जो दें।

अगर आपका लाइफस्टाइल सही नहीं, खानपान गलत है और आपको किसी प्रकार की बीमारी है, तो इस समय-समय पर किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर करवाएं। जिन लोगों के परिवार में किडनी स्टोन, किडनी फेल होना का इतिहास रहा है, उनके लिए मेडिकल जांच और भी ज्यादा जरूरी है।

Highlights

  • किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना जरूरी है।
  • स्वस्थ किडनी के लिए 3 लीटर पानी पिएं।
  • पानी को एक साथ पीने की बजाय पूरे दिन में पिएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source