1 दिन में कितनी हल्दी खानी चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रहे हैं ज्यादा हल्दी खाने के नुकसान
1 दिन में कितनी हल्दी खानी चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रहे हैं ज्यादा हल्दी खाने के नुकसान
आयुर्वेद के अनुसार एक सामान्य व्यक्ति को 1 दिन में 1/2 से 1 चम्मच हल्दी का ही सेवन करना चाहिए। सही मात्रा और सही तरीके से हल्दी ली जाए तो इम्युनिटी बढ़ाती है, पाचन, त्वचा और दिल की सेहत सुधारती है।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : January 15, 2026 4:12 PM IST
1 Din main Kitni Haldi Khani chaiye: हल्दी हमारे खाने का अहम हिस्सा है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो घाव भरने, त्वचा को हेल्दी बनाने और शरीर को त्रिदोषों को संतुलित करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, 1 सामान्य व्यक्ति को दिन में 2 से 3 ग्राम ही हल्दी का सेवन करना चाहिए। 1 दिन में 2 से 3 ग्राम हल्दी खाने से इसके पोषक तत्व सही तरीके से शरीर में अवशोषित हो पाते हैं और आपको विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा कम होता है।
1 दिन में कितनी हल्दी खानी चाहिए? (Daily Turmeric Intake)
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार हल्दी की सही मात्रा उम्र, शरीर की प्रकृति (वात-पित्त-कफ) और वर्तमान में व्यक्ति की स्वास्थ्य की स्थिति क्या है, इस बात पर निर्भर करती है। एक सामन्य स्वस्थ व्यक्ति के लिए 1/2 से 1 चम्मच हल्दी पाउडर यानी लगभग 2 से 3 ग्राम हल्दी प्रतिदिन पर्याप्त मानी जाती है। जो लोग ककच्ची हल्दी (Raw Turmeric) लेते हैं वो 1 दिन में 5 से 10 ग्राम इसकी मात्रा ले सकते हैं।
हल्दी खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
सर्दी-खांसी होती है कम- हल्दी में मौजूद करक्यूमिनहोता है, ये शरीर का इम्यून सिस्टम अंदर से मजबूत बनाता है। हल्दी खाने से शरीर को वातावरण में मौजूद विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में हेल्प मिलती है। जिससे सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या कम होती है। डॉ. चंचल शर्मा का कहना है एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण ही सर्दी-खांसी में हल्दी वाला दूध दिया जाता है।
दर्द से राहत- आयुर्वेद में हल्दी को प्राकृतिक Anti-inflammatory कहा गया है। रोजाना सही मात्रा में हल्दी लेने से जोड़ों का दर्द और मांसपेशियों की सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है। सर्दियों में जिन लोगों को अक्सर जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।
दाग-धब्बे होते हैं कम- हल्दी का सेवन करने से मुंहासे, दाग-धब्बे और स्किन की एलर्जी की परेशानी भी कम होती है। हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को अंदर से रिपेयर करके दाग-धब्बों की समस्या को कम करते हैं।
लिवर डिटॉक्सिफिकेशन- हल्दी लिवर एंजाइम को एक्टिव करती है जिससे लीवर में जमा हुए टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। नियमित तौर पर हल्दी खाने से फैटी लिवर की समस्या कम होती है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत- हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाते हैं। हल्दी खाने से पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या घटती है।
हल्दी खाने का सही तरीका क्या है?
हल्दीको आप दाल, सब्जी और सलाद में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा हल्दी का सेवन नीचे बताए गए तरीकों से भी किया जा सकता है।
हल्दी दूध (Golden Milk)- 1 गिलास गुनगुने दूध में 1 चुटकी हल्दी और 1 चुटकी काली मिर्च डालकर पिएं। काली मिर्च करक्यूमिन के अवशोषण को 200% तक बढ़ा देती है।
हल्दी गुनगुने पानी के साथ- सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से पेट जल्दी साफ होता है।
किन लोगों को हल्दी सीमित मात्रा में खानी चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार, कुछ लोगों को हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसमें शामिल हैः
गर्भवती महिलाएं
जो लोग पित्त प्रकृति के हैं
गॉल ब्लैडर स्टोन के मरीज
ब्लड थिनर दवा लेने वाले
ऊपर बताए गए लोगों को किसी भी चीज में हल्दी मिलाने से पहले एक बार डॉक्टर से पूछताछ जरूर करनी चाहिए।
क्या ज्यादा हल्दी नुकसान पहुंचाती है?
जब हमने डॉ. चंचल शर्मा से पूछा कि क्या 1 दिन में तय मात्रा से ज्यादा हल्दी का सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा हां। हल्दी की तासीर गर्म होती है। ज्यादा मात्रा में हल्दी लेने से नीचे बताई गई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
You may like to read
पेट में जलन
दस्त
एसिडिटी
मतली
लो ब्लड प्रेशर
निष्कर्ष
आयुर्वेद के अनुसार एक सामान्य व्यक्ति को 1 दिन में 1/2 से 1 चम्मच हल्दी का ही सेवन करना चाहिए। सही मात्रा और सही तरीके से हल्दी ली जाए तो इम्युनिटी बढ़ाती है, पाचन, त्वचा और दिल की सेहत सुधारती है।
Highlights
सामान्य व्यक्ति को 1 दिन में 1/2 से 1 चम्मच हल्दी खानी चाहिए।
हल्दी खाना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद साबित होता है।
हल्दी ज्यादा खाने से हाई ब्लड, मतली की परेशानी हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.