... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 23, 2022 9:22 AM IST
कितने दिन बाद आपको फिर हो सकता है कोविड? जानें कब तक बूस्ट रहती है आपकी नैचुरल इम्यूनिटी
जिस तरह से बीते कुछ वक्त पहले कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि देखने को मिली थी उसके मद्देनजर बहुत छोटे से अंतराल पर कोविड से दोबारा संक्रमित होने की संभावना भी बढ़ी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, शुरुआती संकेतों से ये पता चलता है कि ओमिक्रोन से दोबारा संक्रमित होने का खतरा बहुत ज्यादा है खासकर कोविड के दूसरे वेरिएंट के मुकाबले लेकिन इसकी जानकारी बहुत सीमित है। दुनियाभर में ऐसा देखा जा रहा है कि कोविड के मामलों में तेजी से गिरावट आई है लेकिन हाल के समय में दोबारा से संक्रमित होने का डर लोगों को सता रहा है। आइए जानते हैं आप कितने वक्त में दोबारा से संक्रमित हो सकते हैं।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, वायरस से दोबारा संक्रमित होने का मतलब है कि एक व्यक्ति संक्रमित हुआ उससे ठीक हुआ और बाद में फिर से संक्रमित हो गया। कोविड से ठीक होने के बाद बहुत से लोगों को दोबारा इंफेक्शन होने से सुरक्षा मिलती है। हालांकि यूस हेल्थ एजेंसी का मानना है कि कोविड के बाद दोबारा से भी इंफेक्शन हो सकता है लेकिन अभी इस बारे में और अधिक शोध की आवश्यकता है।
कोरोनावायरस की शुरुआत से ही ढेर सारे शोधकर्ता अलग-अलग डेटा के साथ आ रहे हैं। अक्टूबर 2021 को हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ था कि वे लोग जो कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं उनकी इम्यूनिटी करीब 3 महीने से लेकर 5 साल तक रहती है जबकि एक और अध्ययन में ये पाया गया कि इम्यूनिटी करीब 8 महीने तक रहती है।
वहीं बहुत से एक्सपर्ट का मानना है कि बीते कुछ समय से लोगों की इम्यूनिटी घटकर सिर्फ 4 से 8 सप्ताह तक की ही रह गई है।
वे लोग, जो कोविड संक्रमण के संपर्क में आते हैं और उससे ठीक हो जाते हैं उनमें वायरस के खिलाफ एक विशेष प्रकार की इम्यूनिटी का लेवल बन जाता है, जिसका मतलब ये है कि उन्हें दोबारा से संक्रमित होने का खतरा थोड़ा कम हो जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर्स सभी लोगों से एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह देते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ये पता लगाना थोड़ा मुश्किल है कि आपकी इम्यूनिटी पिछले इंफेक्शन से कितने दिनों तक बूस्ट रहती है क्योंकि ये व्यक्ति दर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि आपकी इम्यूनिटी कुछ महीनों से लेकर एक साल तक की अवधि तक रह सकती है। दरअसल ये प्रत्येक व्यक्ति के वायरस के प्रति इम्यूनोलॉजिक सिस्टम के रिएक्शन पर निर्भर करती है। कोरोना ठीक कोल्ड की ही तरह है, जिसमें आपकी नैचुरल इम्यूनिटी धीरे-धीरे कमहो जाती है। अगर किसी व्यक्ति की एक वेरिएंट से इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है तो वो दूसरे वेरिएंट से भी प्रभावित हो सकता है।