लिवर ट्रांसप्लांट में कितना खर्च आता है? जानें, AIIMS में क्या है इसकी लागत

How costly is a liver transplant in India : लिवर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है, यह राज्य. हॉस्पिटल और मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों की तुलना में खर्चा कम आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 16, 2026 9:57 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr.Kapil sharma

Liver transplantation cost in india : जब हमारा लिवर पूरी तरह से खत्म हो जाता है या फिर लिवर से जुड़ी  कोई बीमारी एंड स्टेज पर पहुंच जाती है और दवाइयों से स्थिति ठीक नहीं हो पाती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर लिवर ट्रांसप्लांट करने का फैसला लेते हैं। लिवर ट्रांसप्लांट करने का फैसला तब लिया जाता है, जब लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस B या C,  फैटी लिवर, लिवर कैंसर इत्यादि की वजह  70-80% से अधिक खराब हो जाए। अब सवाल यह उठता है कि अगर किसी व्यक्ति का लिवर ट्रांसप्लांट हो, तो ऐसी स्थिति में कितना खर्च आएगा? इसका कोई सटीक जबाव नहीं है। क्योंकि अलग-्लग राज्यों और हॉस्पिटल में इसका खर्चा अलग-अलग हो सकता है। भारत में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए कितना खर्चा आता  है, इस जानकारी के लिए हमने यथार्थ हॉस्पिटल के गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. कपिल शर्मा से बातचीत की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

लिवर ट्रांसप्लांट क्या  है? -  What is Liver Transplant

लिवर ट्रांसप्लांट एक सर्जरी है, जिसमें उस लिवर को निकाल दिया जाता है जो अब ठीक से काम नहीं कर रहा होता और उसकी जगह एक स्वस्थ लिवर लगा दिया जाता है। यह नया लिवर किसी ऐसे डोनर से मिल सकता है, जिसकी मृत्यु हो चुकी हो या फिर किसी ऐसे जीवित व्यक्ति से मिल सकता है, जो अपने लिवर का कुछ हिस्सा दान कर रहा हो।

लिवर ट्रांसप्लांट का कितना खर्चा आता है? - Liver Transplant cost in India

कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में लिवर ट्रांसप्लांट की औसत लागत 11 लाख से 35 लाख के बीच हो ( Liver transplant cost in India ) सकती है। दिल्ली के एम्स अस्पताल की बात करें, तो एम्स में लिवर ट्रांसप्लांट का कुल अनुमानित खर्च 11 लाख से 15 लाख के बीच आ ( Liver transplant cost in AIIMS) सकता है। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में यह खर्चा काफी ज्यादा हो सकता है, जो बढ़कर 20 लाख से 35 लाख से अधिक भी जा सकता ह। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि सर्जरी के प्रकार, मरीज की स्थिति और अस्पताल में रहने की अवधि के आधार पर भी ट्रांसप्लांट का खर्चा आ सकता है।

किन स्थितियों में हो सकता है लिवर ट्रांसप्लांट? - What situations can a liver transplant be performed?

डॉक्टर कहते हैं कि लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह आमतौर पर तब दी जाती है, जब लिवर इतना अधिक खराब हो चुका हो कि दवाओं या लाइफस्टाइल में बदलाव से ठीक न हो सके। जानते हैं लिवर ट्रांसप्लांट की कब होती है जरूरत?

  1. लिवर सिरोसिस के आखिरी यानि चौथे स्टेज में लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी जा सकती है। मुख्य रूप से जब लिवर सिरोसिस की वजह से लिवर सही ढंग से काम न कर पा रहा हो या फिर शरीर में पानी जमा होने की स्थिति काफी ज्यादा बढ़ने लगे।
  2. अधिक शराब पीने के कारण अगर लिवर लंबे समय से सही ढंग से काम न कर पा रहा हो, तो ऐसे में भी लिवर ट्रांसप्लांट  की जरूरत पड़ सकती है।
  3. हेपेटाइटिस B से जुड़ी लिवर की फेलियर के कारण भी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।
  4. गंभीर फैटी लिवर की बीमारी (NASH)  की स्थिति में लिवर के आसपास काफी ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिसकी वजह से लिवर में सूजन और घाव बनने लगते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।
  5. इसके अलावा कैंसर, क्रोनिक लिवर डिजीज जैसी स्थितियों में भी लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत हो सकती है।

लिवर ट्रांसप्लांट के बाद रिकवरी का सफर कैसा होना चाहिए??

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मरीजों को रूटीन फॉलो-अप, नियमित हेल्थ चेकअप की सलाह दी जाती है, ताकि मरीज जल्द से जल्द रिकवर कर सके।

  • ट्रांसप्लांट के बाद एक क्लिनिकल डाइटीशियन द्वारा डाइट तैयार कराना जरूरी होता है, ताकि लिवर को सही पोषण मिल सके और वो जल्द से जल्द रिकवर हो सके।
  • नए लिवर को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाए दवाओं को समय पर लें।
  • नियमित लिवर फंक्शन टेस्ट कराना जरूरी होता है, ताकि रिकवरी के प्रोसेेस पर नजर रखी जा सके।
  • ट्रांसप्लांट के बाद किसी भी लक्षण या साइड इफेक्ट की स्थिति में तुरंत मेडिकल जांच कराएं।
  • मेंटल हेल्थ और लाइफस्टाइल को बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source