
Also Read
How much eat in diabetes: डायबिटीज रोगियों को दिन में कितनी बार करना चाहिए भोजन? जानें कितनी बार खाने पर कंट्रोल रहती है ब्लड शुगर
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं या फिर आपका ब्लड शुगर (How much eat in diabetes) लेवल घटता-बढ़ता रहता है को आपके लिए अपने डेली रूटीन में सबसे चुनौतीपूर्ण काम होगा अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना। शुगर लेवल में अचानक आई गिरावट या बढ़ोत्तरी अक्सर हमारे तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए ऐसी किसी भी प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए आपको पूरे दिन सही लेवल को बनाए रखने की आवश्यकता होती है। और ऐसा करने के लिए आपको सही रणनीति के साथ-साथ सही खानपान योजना बनाना बहुत जरूरी होता है। हमें शुरू से ही ये बताया जाता रहा है कि शरीर को ठीक से काम करने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व के साथ-साथ दिन में तीन बार भोजन (How much eat in diabetes) करने की जरूरत होती है ताकि हमारे शरीर को ऊर्जा भी प्राप्त हो सके। लेकिन जब बात डायबिटीज रोगियों की आती है तो आपको दिन में सिर्फ तीन बार ही नहीं बल्कि ज्यादा बार खाने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों को दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए।
टाइप 2 डायबिटीज रोगियों को अगर अपना ब्लड शुगर बेहतर रखना है तो उन्हें दिन भर कुछ-कुछ समय पर कार्बोहाइड्रेट लेते रहने चाहिए। अगर आप एक बार में ही बहुत ज्यादा भोजन (How much eat in diabetes) कर लेते हैं तो आपका ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है, भले ही आप कितनी दवाइयां क्यों न खा रहे हों। डायबिटीज रोगियों के लिए ये भी जरूरी है कि वह पूरे दिन में अपने कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज के सेवन पर नजर रखें और बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं।
वर्ष 2018 में डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज में थोड़ी--थोड़ी देर बार खाते रहना पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है। यह नतीजे 47 वयस्कों पर हुए एक अध्ययन के आधार पर सामने आए। इन 47 लोगों को डायबिटीज थी या फिर ये प्रीडायबिटिक थे। इन लोगों को तीन समूहों में विभाजित किया गया था- जिसमें से दो समूहों में प्रीडायबीटिक लोग और तीसरे समूह के लोग डायबिटीज का शिकार थे। सभी समूह के लोगों को 12 सप्ताह तक वजन बढ़ाने वाली डाइट फॉलो करने के लिए कहा गया था, जिसमें उन्हें एक दिन में तीन से लेकर छह बार तक भोजन करना था। 12 सप्ताह के बाद, उनके डाइट प्लान (How much eat in diabetes)में बदलाव किया गया। 24 सप्ताह के अंत में यह पाया गया कि जो लोग थोड़ी-थोड़ी देर में कम -कम भोजन कर रहे थे उनका ब्लड शुगर लेवल आसानी से कंट्रोल हो रहा था।
थोड़ी-थोड़ी देर में भोजन करने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल स्थिर रखने में मदद मिलती है। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल में अचानक स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। दिन में केवल दो से तीन बार भोजन (How much eat in diabetes) करने वाले लोगों में अक्सर ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ देखने को मिलता है। इसके अलावा अगर आप थोड़ी-थोड़ी देर में भोजन करते हैं तो आपका पेट अधिक समय तक फुल रहता है और आपको अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से बचने में मदद मिलती है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो थोड़ी-थोड़ी देर में भोजन करना आपके लिए अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है क्योंकि ऐसा करने से आप आसानी से अधिक कैलोरी खा सकते हैं। आपको इस मामले में काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में साबुत अनाज, फलियां, फल, सब्जियां, कम फैट वाले फूड या फिर कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट और लीन मीट जैसे हेल्दी और पौष्टिक फूड खाने चाहिए। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को हेल्दी भोजन करना बहुत ही जरूरी है इसलिए सुनिश्चित करें कि आप नाश्ते को कभी स्किप न करें क्योंकि दिन का ये पहला भोजन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है और आपको बाद में कम भोजन (How much eat in diabetes) खाने में भी मदद मिलती है। इसके साथ-साथ अपनी दवा और डाइट पर गौर करें, जिससे आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।