Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Stamina Badhane Ke Liye Kya Kare: कम स्टैमिना का असर आपकी रोज की जिंदगी पर बहुत ज्यादा पड़ सकता है। क्या आप इस बारे में जानते हैं? यह सिर्फ एक्सरसाइज करते समय थकने तक सीमित नहीं हैं। खराब स्टैमिना आपके पूरे स्वास्थ्य, शरीर की ऊर्जा और काम करने की क्षमता पर असर डालती है। बहुत से लोगों को थोड़ी-सी गतिविधि करने के बाद भी थकान महसूस होती है, जैसे चलना, सीढ़ियां चढ़ना या घर का काम करना। उन्हें हर समय थकान रहती है और बार-बार आराम करने की जरूरत पड़ती है।
इससे उनका काम भी ठीक से नहीं हो पाता। जब शरीर में ऊर्जा कम होती है, तो ध्यान लगाना, एक्टिव रहना और समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो जाता है। भविष्य में यह फिटनेस पर असर डालता है और वजन बढ़ सकता है। कम स्टैमिना वाले लोग ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाते, जिससे उन्हें डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, उनका मूड भी खराब रहने लगता है। आइए झाइनोवा शाल्बी अस्पताल, मुंबई के कंसल्टिंग फिजिशियन डॉक्टर निमित्त नागड़ा से जानते हैं वह स्टैमिना बढ़ाने के कौन से तरीके बताते हैं।
लगातार थकान के कारण व्यक्ति सुस्त, तनाव में या चिड़चिड़ा महसूस कर सकता है, जो मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्टैमिना को पहचानें और उसे बेहतर बनाने की कोशिश करें। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही इन आसान तरीकों से अपनी स्टैमिना जान सकते हैं।
प्रतिदिन 10-15 मिनट तक तेज चलें। फिर देखें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अगर आप थोड़ा थके हैं लेकिन आराम से बात कर पा रहे हैं, तो आपकी स्टैमिना अच्छी है। अगर आपकी सांस फूल रही है या बहुत ज्यादा थकान हो रही है, तो आपको अपनी स्टैमिना बढ़ाने की जरूरत है।
बिना रुके कुछ सीढ़ियां चढ़ें। इस दौरान अपनी सांस और दिल की धड़कन पर ध्यान दें। अगर 1–2 मिनट में आप सामान्य हो जाते हैं, तो आपकी स्टैमिना अच्छी है। अगर आपको ज्यादा सांस फूलती है या बेचैनी होती है, तो आपको इस पर काम करना चाहिए और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें।
चलते या एक्सरसाइज करते समय बात करने की कोशिश करें। अगर आप बिना रुके आराम से पूरा वाक्य बोल सकते हैं, तो आपकी स्टैमिना अच्छी है। अगर बोलते समय सांस फूलती है, तो आपकी सहनशक्ति कम हो सकती है।
प्लैंक करने की कोशिश करें। शुरुआत में 20-30 सेकंड तक करना ठीक है। अगर आप 1 मिनट या उससे ज्यादा समय तक कर पाते हैं, तो आपकी स्टैमिना अच्छी मानी जाएगी। इससे शरीर की ताकत और सहनशक्ति दोनों का पता चलता है।
कोई भी काम करने के बाद देखें कि आपकी सांस और दिल की धड़कन कितनी जल्दी सामान्य होती है। अगर आप जल्दी सामान्य हो जाते हैं, तो इसका मतलब आपकी स्टैमिना और फिटनेस अच्छी है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।