... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : July 13, 2019 9:06 PM IST
गर्भवती महिलाओं में बढ़ जाता है हर्निया का खतरा, जानें इसके खतरे और बचाव के तरीके
कम खाना खाने पर भी अगर पेट भरा हुआ सा लगता है, थोड़ा भी खाने से ऐसा महसूस होता है कि खाना मुंह को आ रहा है, तो ये हियेटल हर्निया (Hiatal hernia) के लक्षण हो सकते हैं। हर साल भारत में एक मिललियन से ज्यादा लोग इससे पीडि़त होते हैं।
हमारी आहार नाली गले के नीचे से शुरू होकर डायफ्रॉम यानि पेट तक पहुँचती है। इसके बीच में एक छोटा सा भाग होता है जो सीने तथा पेट के अंगों को एक-दूसरे से अलग रखते हुए शरीर के दोनों क्षेत्रों को हिस्सों में विभाजित करता है, जिसे हियेटल कहा जाता है। कुछ असामान्य परिस्थितियों में हियेटल का आकार सामान्य से बड़ा हो जाता है। ऐसी स्थिति में पेट, जो की डायफ्रॉम के नीचे की तरफ होता है, खिसक कर ऊपर की और आ जाता है। इस स्थिति को ही हियेटल हर्निया (Hiatal hernia) कहते हैं।
हियेटल हर्निया (Hiatal hernia) की स्थिति में खाना खाने के बाद मरीज़ हो महसूस होता है की खाना ऊपर की ओर आ रहा है या खाना मुंह को आ रहा है।
पेट में भारीपन बना रहना या फिर पेट भरा-भरा लगना भी इसका (Hiatal hernia) एक लक्षण है। ऐसे में मरीज़ को महसूस होता है कि खाना पेट में ऊपर की तरफ ही पड़ा हुआ है।
हियेटल हर्निया (Hiatal hernia) होने पर एसिडिटी बनी रहती है और कई बार सीने में जलन या दर्द की स्थिति भी बनती है।
खाना निगलने में समस्या आना, गले में खराश होना और सांस फूलना, अपच, जी मचलाने की समस्या भी हियेटल हर्निया के लक्षण हैं।
अधिक भारी या मसालेदार भोजन करने से हियेटल हर्निया में बचें, साथ ही एक बार में बहुत अधिक भोजन करने से भी बचें।
भोजन करने के तुरंत बाद लेटें नहीं, अन्यथा खाना पेट से आहार नाली की तरफ आएगा और आपको ज्यादा समस्या महसूस हो सकती है।
भोजन को टुकड़ों में खाएं, अच्छी तरह चबाकर खाएं।
यह भी पढ़ें - Tips to avoid OCD : वीकेंड पर जुट जाते हैं सफाई अभियान में, तो हो सकती है ये समस्या
थोड़ा-थोड़ा खाएं ताकि वह आसानी से पेट में जाकर पाचन की क्रिया का हिस्सा बन सके।
अपने वजन को नियंत्रित रखें क्योंकि वजन ज्यादा होने से हियेटल हर्निया होने पर आप अधिक भार या दबाव महसूस करेंगे।
अल्कोहल, चाय कॉफ़ी का अधिक सेवन या गर्म तासीर की चीज़ें खाने से बचें।