Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कितनी शराब पीने से लिवर खराब होता है? जानें थोड़ी-सी मात्रा भी लिवर को कैसे पहुंचाती है नुकसान

Sharab se Liver Kharab Hona: शराब लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। लेकिन, कितनी मात्रा में शराब पीने से लिवर खराब हो जाता है, आइए जानते हैं इसके बारे में-

कितनी शराब पीने से लिवर खराब होता है? जानें थोड़ी-सी मात्रा भी लिवर को कैसे पहुंचाती है नुकसान
VerifiedMedically Reviewed By: Dr Prabhat Ranjan

Written by Anju Rawat |Published : February 26, 2026 4:27 PM IST

Liver Damage: ज्यादातर लोगों के मन में सवाल रहता है कि “हम तो थोड़ी-सी शराब पीते हैं, इससे क्या ही नुकसान होगा?” लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, शराब के मामले में कोई भी मात्रा पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जाती है। यानी अगर आप थोड़ी-सी शराब भी पी रहे हैं, तो इससे भी लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बता दें कि लिवर शरीर का वह अंग है, जो शराब को तोड़कर बाहर निकालने का काम करता है और इसी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा दबाव लिवर पर पड़ता है। दरअसल, जब शराब शरीर में जाती है, तो उसका लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा लिवर द्वारा प्रोसेस किया जाता है। लिवर, शराब को टॉक्सिन्स में बदलता है, जो बाद में शरीर से बाहर निकलते हैं। लेकिन ज्यादा और बार-बार शराब लेने से लिवर की सफाई प्रक्रिया धीमी पड़ने लगती है, इसकी वजह से कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा (Dr Prabhat Ranjan Sinha, Senior Consultant- Internal Medicine , Aakash Healthcare)

कितना शराब पीने से लिवर को होता है नुकसान?

डॉ. प्रभात रंजन बताते हैं कि शराब सेहत के लिए नुकसानदायक होता ही है। यह लिवर समेत शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है। मेडिकल दृष्टि से देखा जाए तो अगर एक पुरुष रोजाना 2 ड्रिंक से ज्यादा पीता है, तो उसके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, महिलाओं में रोजाना 1 ड्रिंक से ज्यादा शराब लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर कोई भी महिला या पुरुष, इस मात्रा में लंबे समय तक शराब का सेवन करता है, तो लिवर डैमेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन, यह जरूरी नहीं कि सिर्फ ज्यादा शराब पीने वालों का ही लिवर खराब होता है। कुछ लोगों में कम मात्रा की शराब भी लिवर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर,

Also Read

More News

  • अगर कोई व्यक्ति रोज शराब पी रहा है तो उसका लिवर खराब हो सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति कम मात्रा में, लेकिन रोजाना शराब पी रहा है तो लिवर डैमेज हो सकता है।
  • खाली पेट शराब पीने के आदत व्यक्ति के लिवर को डैमेज कर सकता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को मोटापा, डायबिटीज या फैटी लिवरकी बीमारियां हैं, तो उसका लिवर खराब हो सकता है।
  • अगर किसी व्यक्ति का लिवर पहले से ही कमजोर हो तो उसमें भी लिवर खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

थोड़ी-सी शराब लिवर को कैसे करती है नुकसान?

आपको बता दें थोड़ी-सी शराब भी लिवर को डैमेज कर सकती है। शराब पीने से लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, इससे फैटी लिवर रोग हो सकता है। शुरुआत में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। शराब की वजह से धीरे-धीरे लिवर में सूजन आ जाती है और यह समस्या लिवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस तक पहुंच जाती है। सबसे खतरनाक बात यह है कि लिवर डैमेज शुरुआती दौर में साइलेंट रहता है। जब लिवर खराबी के लक्षण नजर आते हैं, तब तक लिवर को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है।

लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत

  • लंबे समय तक थकान बने रहना
  • भूख कम लगना और वजन कम होना
  • पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में भारीपन
  • मतली या उल्टी आना
  • त्वचा या आंखों में पीलापन
  • पेट फूलना

अगर आप इन लक्षणों को नजरअंदाज करेंगे, तो सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसलिए इनकी अनदेखी बिल्कुल न करें।

क्या वीकेंड ड्रिंकिंग सुरक्षित है?

कई लोग सोचते हैं कि हफ्ते में सिर्फ एक या दो दिन शराब पीना सुरक्षित होता है। लेकिन, अगर एक साथ ज्यादा मात्रा में शराब ली जाए तो इससे भी सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसे बिंज ड्रिंकिंग कहा जाता है, लिवर के लिए उतना ही खतरनाक हो सकता है जितना रोज पीना। इससे लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

  • शराब की मात्रा कम करें या पूरी तरह से छोड़ दें।
  • संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाएं।
  • फैटी लिवर, शुगर या मोटापा हो तो शराब से परहेज करें।
  • समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट करवाएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।