Written by Ashu Kumar Das|Published : March 5, 2026 8:11 AM IST
क्या आपको दिन में सिर्फ 1 या 2 बार पेशाब आता है? या आप उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पानी या कोई भी अन्य तरल पदार्थों को पीने के बाद आपको तुरंत पेशाब आने लगता है। कई लोग सोचते हैं कि बार-बार पेशाब आना या बहुत कम पेशाब आना सामान्य बात है, लेकिन यह कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आज डॉ. आलोक कुमार सिंह से जानेंगे दिन में कितनी बार पेशाब करना चाहिए (Din Main Kitni Baar Peshab Karna Chaiye) और कब ये बीमारी का संकेत होता है।
दिन में कितनी बार पेशाब करना चाहिए?
डॉ. आलोक कुमार सिंह बताते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति आमतौर पर दिन में 4 से 8 बार पेशाब करता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में पेशाब ज्यादा आ सकता है। अगर आप ज्यादा पानी पीते हैं, तो पेशाब ज्यादा आएगा यह सामान्य बात है। गर्मी के मौसम में अगर आपको पसीना ज्यादा आता है, तो पेशाब की मात्रा कम हो सकती है। क्योंकि शरीर पहले से ही पसीने के जरिए पानी का निष्कासन कर रहा होता है।
ज्यादा पेशाब आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?
जिन लोगों को बार-बार ज्यादा मात्रा में पेशाब आता है, तो उसके पीछे कुछ बीमारियां हो सकती हैं। इसमें शामिल हैः
डायबिटीज (मधुमेह)- ज्यादा पेशाब आना डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है। जब खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है। ज्यादा पेशाब आने के साथ अगर आपको शारीरिक कमजोरी, वजन कम होना, धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो यह डायबिटीज है। इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें और इलाज करवाएं।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)- Urinary Tract Infection एक आम संक्रमण है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यूटीआई की समस्या ज्यादा देखी जाती है। यूटीआई के कारण भी बार-बार पेशाब आने की इच्छा होती है लेकिन हर बार बहुत कम पेशाब आता है। पेशाब करते समय जलन, बदबूदार, गाढ़ा यूरिन आ रहा है, तो यह यूटीआई जैसी बीमारी का संकेत होता है।
किडनी की बीमारी- Chronic Kidney Disease में किडनी ठीक से काम नहीं करती। इससे पेशाब की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है। कम पानी पीने के बावजूद अगर आपको पेशाब ज्यादा बार आ रहा है, तो यह किडनी की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। डॉ. आलोक कुमार सिंह बताते हैं कि किडनी की बीमारी में सूजन (पैर, चेहरा), झागदार पेशाब और भूख कम लगना भी देखा जाता है। अगर लंबे समय तक पेशाब की आदत में बदलाव दिखे तो किडनी फंक्शन टेस्ट कराना जरूरी होता है।
ओवरएक्टिव ब्लैडर- Overactive bladder में मूत्राशय की मांसपेशियां सामान्य से ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं। इस स्थिति में अचानक से तेज पेशाब आना, पेशाब को कंट्रोल करते समय परेशानी होने की समस्या भी देखी जाती है। जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने के साथ-साथ अन्य लक्षण भी खुद में नजर आते हैं, तो उन्हें इस विषय पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
प्रोस्टेट की समस्या (पुरुषों में)- पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि (Benign Prostatic Hyperplasia) पेशाब ज्यादा आने की समस्या का कारण बन सकता है। पुरुषों को पेशाब करते समय शुरुआत में दर्द, रात में भी पेशाब की समस्या बार-बार हो रही है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह पर प्रोस्टेट टेस्ट करवाना चाहिए।
कम पेशाब क्यों आता है?
डिहाइड्रेशन- अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं, तो पेशाब कम आना सामान्य है। डिहाइड्रेशन के कारण कम पेशाब आने की समस्या गर्मियों के मौसम में ज्यादा देखी जाती है।
लो ब्लड प्रेशर- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है, उन्हें भी पेशाब कम मात्रा में आता है। डॉक्टर बताते हैं कि लो बीपी होने पर किडनी तक ब्लड का फ्लो कम हो जाता है। इससे यूरिन कम बनता है और आपको पेशाब कम आता है।
निष्कर्ष
डॉ.आलोक कुमार सिंह के साथ बातचीत के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि दिन में 4 से 8 बार पेशाब आना सामान्य माना है। लेकिन अगर पेशाब की मात्रा या कुछ लक्षणों में बदलाव हो जाए, तो यह बीमारियों का संकेत होता है।
Add The HealthSite as a Preferred Source
Highlights
एक दिन में 4 से 8 बार पेशाब आना सामान्य है।
कम या ज्यादा पेशाब आना बीमारी का संकेत है।
डिहाइड्रेशन के कारण कम पेशाब आता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.