नहाने के बाद टॉवल यूज करने से ही फैल सकती हैं 50 फीसदी बीमारियां, जानें हफ्ते में कितनी बार धोएं तौलिया

नहाते वक्त या फिर बाहर से आकर हाथ धोने के बाद जब आप अपने तौलिये से हाथ पोंछते हैं तो कुछ कीटाणु उसी पर रह जाते हैं, जहां से नमी मिलने पर वह बहुत तेजी से बढ़ते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 17, 2021 9:04 PM IST

जब से कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया है तब से लोगों ने अपनी हाइजीन की आदतों पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देना शुरू कर दिया है। फिर चाहे वे नियमित रूप से हाथ धोना हो या मास्क पहनना या फिर बाहर से आने के बाद कपड़े बदलना अब लोगों के डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कौन-कौन सी चीजें कीटाणुओं से लैस हो सकती हैं? नहीं ना। जी हां, ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जो आपके सामने होते हुए भी कीटाणुओं से भरी हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है आपका तौलिया, जिसमें ढेर सारे कीटाणु मौजूद होते हैं।

नहाते वक्त या फिर बाहर से आकर हाथ धोने के बाद जब आप अपने तौलिये से हाथ पोंछते हैं तो कुछ कीटाणु उसी पर रह जाते हैं, जहां से नमी मिलने पर वह बहुत तेजी से बढ़ते हैं। अगर आप हर दिन एक ही तौलिया का इस्तेमाल करते हैं और उसे धोते नहीं हैं तो आप कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ये बता रहे हैं कि अगर आप नियमित रूप से तौलिया नहीं धोएंगे तो आपके साथ क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और आपको कितनी बार तौलिया धोना चाहिए।

क्यों धोना चाहिए तौलिया?

जब भी हम घर से बाहर जाते हैं तो विभिन्न सतहों, बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को अनजाने में छू बैठते हैं, खासकर जो हवा में मौजूद होते हैं और वस्तु की सतह पर रहते हैं। ये हमें दिखाई नहीं देते हैं और हमारी स्किन पर चिपक जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि हमारी त्वचा में ढेर सारे सूक्ष्मजीव रहते हैं लेकिन ये सभी हानिकारक नहीं होते हैं।

दरअसल ये सूक्ष्मजीव हमें रोगजनकों से बचाने में मदद करते हैं लेकिन जब आप नहाते हैं और अपने शरीर को तौलिये से पोंछते हैं तो हमारे शरीर पर चिपके सभी बैक्टीरिया उस तौलिया पर चिपक जाते हैं। नमी के संपर्क में आते ही ये बैक्टीरिया फैलना शुरू हो जाते हैं। इसलिए, अगर आपका तौलिया गीला है, उसमें गंदगी है और आप उसे दोबारा यूज करने से बचें नहीं तो आप संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं आपको अपना तौलिया अपने साथी या बच्चों के साथ कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि ये यह हानिकारक साबित हो सकता है।

तौलिये का फिर से उपयोग करने पर क्या होगा?

अगर आप तौलिये को बिना साफ-सफाई के ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करेंगे तो उस पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा रहेंगे। जब आप तौलिये को फिर से इस्तेमाल करेंगे तो वे आपकी त्वचा पर चिपक जाएंगे और आप मुंहासों का शिकार हो सकते हैं। इससे एक्जिमा, रैशेज और दाद जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप पहले से ही त्वचा की समस्याओं से पीड़ित हैं तो गंदे तौलिये को फिर से इस्तेमाल कर लक्षण और भी बदतर बना सकते हैं।

कितनी बार धोना चाहिए तौलिया?

त्वचा की समस्याओं से खुद को सुरक्षित रखने का सही तरीका है कि आप अपने तौलिये को बार-बार धोएं। कुछ एक्सपर्ट सप्ताह में तीन बार इस्तेमाल करने के बाद धोने की सलाह देते हैं। इसलिए अगर आप रोज नहाते हैं तो हफ्ते में दो बार अपने तौलिये को जरूर धोएं। इसके अलावा अगर आप तौलिये का दोबारा से इस्तेमाल कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि यह पूरी तरह से सूखा है। यह सरल उपाय आपको त्वचा संबंधी बीमारियों से बचा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.